लाइव न्यूज़ :

बातचीत ही एक मात्र रास्ता, मैं CM के साथ राज भवन या नबना कहीं भी किसी भी मुद्दे पर बातचीत को तैयार हूंः धनखड़

By भाषा | Updated: December 6, 2019 16:04 IST

विधानसभा में गुरुवार को अपने साथ हुए अनुभव बावजूद धनखड़ शुक्रवार को फिर विधानसभा आए और डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी भी थीं। राज्यपाल ने अपने लिये निर्धारित गेट से विधानसभा में प्रवेश किया जहां मार्शल, अन्य अधिकारियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी उनका स्वागत करने नहीं पहुंच सके क्योंकि वह कार्य मंत्रणा समिति की एक बैठक में थे।राज्यपाल को वहां इंतजार करना पड़ा क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष और कर्मचारी वहां नहीं थे।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और राजभवन के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार हैं।

राज्य विधानसभा में धनखड़ ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ बातचीत ही एक मात्र रास्ता है। मैं मुख्यमंत्री के साथ राज भवन या नबना (प्रदेश सचिवालय) कहीं भी किसी भी मुद्दे पर बातचीत को तैयार हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि मैं पहली बार ऐसा कह रहा हूं। मैंने उन्हें इस बारे में लिखा भी था। मंगलवार को मैंने उनसे फोन पर भी बात की थी।’’

विधानसभा में गुरुवार को अपने साथ हुए अनुभव बावजूद धनखड़ शुक्रवार को फिर विधानसभा आए और डॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी भी थीं। राज्यपाल ने अपने लिये निर्धारित गेट से विधानसभा में प्रवेश किया जहां मार्शल, अन्य अधिकारियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी उनका स्वागत करने नहीं पहुंच सके क्योंकि वह कार्य मंत्रणा समिति की एक बैठक में थे। धनखड़ ने हालांकि अध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि गुरुवार को जब उन्हें अध्यक्ष को उनके यहां आने की जानकारी दी थी तो उन्होंने काफी जल्दी उसका जवाब दिया था।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘ अध्यक्ष ने मुझे कहा था कि वह समिति की एक बैठक में व्यस्त होंगे, वह उनकी अगवानी नहीं कर पाएंगे लेकिन मेरा ध्यान रखा जाएगा।’’ इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में उस वक्त अजीब स्थिति हो गई थी जब धनखड़ को जिस गेट से अंदर जाना था उस पर ताला लगा था और राज्यपाल को वहां इंतजार करना पड़ा क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष और कर्मचारी वहां नहीं थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातामोदी सरकारटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र