लाइव न्यूज़ :

Nayab Singh Saini oath: 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे सैनी?, पीएम मोदी सहित कई एनडीए शासित राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे गवाह!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2024 13:24 IST

Nayab Singh Saini oath: हरियाणा में नयी भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को पंचकूला में होगा।  

Open in App
ठळक मुद्देNayab Singh Saini oath: मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद संभाला था। Nayab Singh Saini oath: भाजपा ने संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हैट्रिक हासिल की।Nayab Singh Saini oath: 48 सीटों के साथ सर्वश्रेष्ठ जीत हासिल की, जो कांग्रेस से 11 अधिक है।

Nayab Singh Saini oath: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में नई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार 17 अक्टूबर, 2024 को शपथ लेगी, जिसमें नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पंचकुला के दशहरा मैदान में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम खट्टर ने मीडिया से कहा कि हमें पीएम की मंजूरी मिल गई है कि 17 अक्टूबर को पंचकुला में सीएम और मंत्रिपरिषद शपथ लेंगे।

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकेत दिया था कि अगर पार्टी जीतती है तो नायब सिंह सैनी ही सीएम होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की परंपरा रही है, जो कहती है, करती है, जो करती है वही बताती है। पार्टी ने शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित दशहरा मैदान में सुबह 10 बजे होगा। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (17 अक्टूबर) को सुबह 10 बजे पंचकुला सेक्टर 5 के दशहरा मैदान में होगा। भाजपा ने हाल ही में संपन्न हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में हैट्रिक हासिल की और 48 सीटों के साथ अपनी सर्वश्रेष्ठ जीत हासिल की, जो कांग्रेस से 11 अधिक है। जेजेपी और आप का सफाया हो गया और इनेलो सिर्फ दो सीटें जीतने में सफल रही।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024नायब सिंह सैनीनरेंद्र मोदीहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

विश्वस्वीडन में भारतीय प्रवासियों ने PM मोदी का भव्य बंगाली सांस्कृतिक स्वागत किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं