लाइव न्यूज़ :

नौसेना को अरब सागर में दुर्घनाग्रस्त हुए मिग-29के का कुछ मलबा मिला

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:34 IST

Open in App

मुंबई/पणजी, 29 नवंबर भारतीय नौसेना को तीन दिन पहले गोवा के तट से अरब सागर में लापता हो गए मिग-29 के विमान का कुछ मलबा मिल गया है।

एक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि लापता पायलट कमांडर निशांत सिंह की तलाश के लिए पोत और विमानों के जरिए खोज अभियान जारी रहेगा।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है कि खोज अभियान में नौ युद्धपोतों के साथ ही 14 विमान लगे हुए हैं। भारतीय नौसेना के "फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट" को भी तट के किनारे पानी में खोज के लिए तैनात किया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया , " मिग-29 के प्रशिक्षण विमान के दूसरे पायलट का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना का खोज एवं बचाव अभियान जारी रहेगा।"

विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह विमान 26 नवंबर को गोवा के तट के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गया था।

उसमें बताया गया है कि विमान का टर्बो चार्जर, ईंधन टैंक इंजन विंग इंजन समेत कुछ मलबा मिला है।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि मरीन पुलिस और तटीय पुलिस भी तलाश कर रही है और पास के मछली पकड़ने वाले गांवों के लोगों को भी इस बाबत सूचित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रूस निर्मित विमान ने बृहस्पतिवार को विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और शाम में करीब पांच बजे यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

उन्होंने बताया था कि विमान के एक पायलट को बचा लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा