लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: CM महबूबा मुफ्ती की इफ्तार पार्टी में राष्ट्रगान का हुआ अपमान, डीजीपी ने कहा होगी जांच

By भारती द्विवेदी | Updated: June 13, 2018 09:30 IST

सीएम महबूबा मुफ्ती की तरफ से आयोजित उस इफ्तार पार्टी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: हाल ही में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। सीएम की तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में राष्ट्रगान को लेकर अपमान की बात सामने आ रही है। जिससे लेकर विवाद चल रहा है। पार्टी में मौजूद डीजीपी एसपी वैद्य ने इस मामले पर मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो उस इफ्तार पार्टी में मौजूद थे। लेकिन तब राष्ट्रगान के अपमान का कोई मामला सामने नहीं आया था। लेकिन अब हम इफ्तार पार्टी की वीडियो की जांच करेंगे और फिर कोई  बात होगी।

राजनाथ सिंह ने की बड़ी घोषणा, जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक शरणार्थी परिवार को मिलेंगे पांच लाख रुपये

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में 5 आंतकी ढेर, घुसपैठ की कर रहे थे कोशिश

दरअसल मुख्यमंत्री मुफ्ती ने सात जून को अपने आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला, राज्यपाल एन.एन वोहरा, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशसे लेकर राज्य के कई हस्तियां और लोग मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इफ्तार पार्टी के दौरान जब राष्ट्रगान बजा तो वहां मौजूद लोग खड़े नहीं हुए। 

राजनाथ सिंह के श्रीनगर पहुंचते ही पाकिस्तान ने किया सेना पर हमला, 4 जवान जख्मी

गृहमंत्री राजनाथ सिंह सात जून को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू-कश्मीर गए थे। अपने दौरे के दौरान राजनाथ सिंह ने सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा दौरा किया और वह सीमावर्ती इलाकों के निकट स्थानीय लोगों से मिले। इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह भी थे। साथ ही गृहमंत्री ने कई बड़े ऐलान भी किए थे।

उन्होंने पश्चिम पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर में आकर बसने वाले प्रत्येक शरणार्थी परिवार को साढ़े पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। साथ ही ये भी घोषणा किया था कि जम्मू-कश्मीर के लिए नौ बटालियन गठित की जाएंगी, जिसमें से दो बटालियन सिर्फ सीमा के आसपास रहने वाले युवाओं के लिए होंगी। इनका नाम भी बॉर्डर बटालियन होगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीराजनाथ सिंहजम्मू कश्मीर समाचारराष्ट्रगान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज