लाइव न्यूज़ :

"नरेंद्र मोदी हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज का सपना दिखाकर 'गरीबों की रेलवे' भी छीन रहे हैं", राहुल गांधी ने रेलवे के बहाने सीधे पीएम मोदी पर साधा निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 3, 2024 14:52 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेलवे की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि लोगों को 'एलीट ट्रेन' की तस्वीर दिखाकर लुभाया जा रहा है, जिस पर गरीब पैर भी नहीं रख सकता।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रेलवे की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार पर किया बेहद तीखा हमला सरकार एलीट ट्रेन' की तस्वीरों को दिखाकर लुभा रही है, जिस पर गरीब पैर भी नहीं रख सकते हैंरेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को दी गई छूट छीनकर उसके जरिये 3,700 करोड़ रुपया इकट्ठा किया है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को रेलवे की नीतियों को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि लोगों को 'एलीट ट्रेन' की तस्वीर दिखाकर लुभाया जा रहा है, जिस पर गरीब पैर भी नहीं रख सकते हैं।

कांग्रेस नेता सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये पोस्ट में मोदी सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस सरकार ने गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों को रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने एक्स पर किये पोस्ट में लिखा, "हवाई चप्पल' वालों को हवाई जहाज की यात्रा का सपना दिखा, नरेंद्र मोदी ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे को भी उनसे दूर करते जा रहे हैं। हर साल 10% बढ़ता किराया, डायनामिक फेयर के नाम पर लूट, बढ़ते कैंसलेशन चार्जेस और महंगे प्लेटफार्म टिकट के बीच लोगों को एक ऐसी ‘एलीट ट्रेन’ की तस्वीर दिखाकर बहलाया जा रहा है जिस पर गरीब पांव तक नहीं रख सकता।"

इसके साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों को दी गई छूट छीनकर उसके जरिये 3,700 करोड़ रुपये इकट्ठा किये हैं।

राहुल ने अपनी उसी पोस्ट में आगे लिखा है, "वरिष्ठ नागरिकों तक से उन्हें मिलने वाली छूट छीन कर पिछले 3 वर्षों में सरकार उनसे 3,700 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है। प्रचार के लिए चुनी गई ट्रेन के लिए आम आदमी की ट्रेनों को जहां तहां खड़ा कर दिया जाता है। गरीब और मध्यमवर्गीय यात्री रेलवे की प्राथमिकता से बाहर कर दिए गए हैं। AC डिब्बों की संख्या बढ़ाने के लिये जनरल डिब्बों की संख्या कम की जा रही है, जिसमें मज़दूर और किसान ही नहीं छात्र और नौकरीपेशा भी यात्रा करते हैं। सामान्य डिब्बों के मुकाबले AC डिब्बों का निर्माण भी 3 गुना कर दिया गया है।"

वायनाड के सांसद ने आरोप लगाया है कि मोदी काल में रेलवे की नीतियां केवल और केवल अमीरों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, दरअसल रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करना, इन्हीं ‘कारनामों’ को छिपाने की साजिश थी। सिर्फ अमीरों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही रेलवे की नीतियां रेल पर निर्भर भारत की 80% आबादी के साथ धोखा है। मोदी पर भरोसा ‘विश्वासघात की गारंटी’ है।”

टॅग्स :राहुल गांधीBJPकांग्रेसRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम-तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव और 2000 किमी दूर भोपाल में राजनीति?, मप्र में 230 विधायक और जीतने के लिए चाहिए 58 वोट, क्यों राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग