लाइव न्यूज़ :

नागपुर हिंसाः भीड़ ने चुनिंदा घरों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया?, सीएम फडणवीस बोले-अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2025 15:45 IST

Nagpur Violence: हिंसा में तीन पुलिस उपायुक्तों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक वरिष्ठ अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देछह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। एक खास समुदाय को निशाना बनाने की साजिश थी।

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि नागपुर में हुई हिंसा साजिश प्रतीत होती है और भीड़ ने चुनिंदा घरों तथा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में तब हिंसा भड़क उठी जब अफवाह फैली कि औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जलाया गया है। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया जिससे छह आम नागरिक और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद नागपुर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया। विधानसभा में फडणवीस ने कहा कि हिंसा में तीन पुलिस उपायुक्तों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक वरिष्ठ अधिकारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।

 

गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘भीड़ ने चुनिंदा घरों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। यह (हमला) एक पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है।’’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि यह एक खास समुदाय को निशाना बनाने की साजिश थी।

नागपुर में हिंसा के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस जिम्मेदार: अंबादास दानवे

महाराष्ट्र विधानपरिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने नागपुर में हुई हिंसा के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराया तथा दावा किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की रात मध्य नागपुर में हिंसा भड़क गई और पुलिस पर पथराव किया गया।

उन्होंने बताया कि यह हिंसा इस अफवाह के बाद फैली कि औरंगजेब का मकबरा हटाने के लिए एक दक्षिणपंथी संगठन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक समुदाय के धार्मिक ग्रंथ को जला दिया गया। हिंसा में 12 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के दौरान कई मकानों, वाहनों और एक क्लिनिक में तोड़फोड़ की गई।

नागपुर, मुख्यमंत्री फडणवीस का गृहनगर है। वह नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। दानवे ने सोमवार रात एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं स्पष्ट रूप से कह रहा हूं कि महाराष्ट्र सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री एवं गृह विभाग भी संभाल रहे देवेंद्र फडणवीस नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।’’

शिवसेना (उबाठा) नेता दानवे ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग का भी प्रभार है, लेकिन उन्हें अपने पैतृक स्थान में हिंसा भड़कने के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने पिछले एक महीने से राज्य में हिंदू-मुस्लिम हिंसा भड़काने की कोशिश की है।

हिंसा से हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों की दिनचर्या भी प्रभावित होगी, लेकिन (सरकार) इसका राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है। भाजपा और उससे जुड़े संगठन राज्य में सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।’’ दानवे ने कहा कि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकती।

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसNagpur Policeएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला