लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः उमड़े हुजूम के बीच इन दो किसानों पर ठहरी थीं हजारों निगाहें, सोशल मीडिया पर भी बने हीरो 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 13, 2018 09:47 IST

महाराष्ट्र में किसानों के उमड़े हुजूम के बाद आखिरकार सूबे की सरकार को झुकना पड़ा और उनकी अधिकतर मांगें मान लेने का दावा किया।

Open in App

मुंबई, 13 मार्चः मराठवाडा के हजारों किसान और आदिवासी सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान पहुंचे थे। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनकर तले इस 'लाल हुजूम' ने विधानसभा का घेराव करने के लिए 200 किमी पैदल मार्च किया, जिसके बाद सरकार को किसानों के आगे झुकना पड़ा और लिखित आश्वासन देकर उनकी अधिकतर मांगें मान लेने का दावा किया गया। वहीं, किसानों के प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे किसान भी थे जिनकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।

दरअसल, महाराष्ट्र के गणेशगांव के 48 वर्षीय किसान नाथू उदार मोबाइल चार्ज करने के लिए अपने सिर पर सोलर पैनल लगाकर मुंबई पहुंचे थे, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। उन्हें लोगों ने सोलर काका के नाम से संबोधित किया। वह दो बच्चों के पिता हैं। उनका कहना था कि उनके परिवार में पत्नी सहित दो बच्चे हैं और 3 भैंसें हैं इसलिए उन्हें चार एकड़ जमीन चाहिए। 

ये भी पढ़ें-महाराष्‍ट्र: मुख्‍यमंत्री फड़णवीस ने दिया लिखित आश्वासन, किसानों ने खत्म किया प्रदर्शन

वहीं सोलर पैनल को लेकर उनका कहना था कि जब आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया तो इस पैनल को अपने घर से ही सिर पर लगा लिया क्योंकि इससे मेरा फोन चार्ज हो जाता है।

 नाथू उदार के अलावा 60 वर्षीय महिला सुंदरबाई ढादु भोई की भी सोशल मीडिया पर चर्चा हुई क्योंकि उन्होंने मूंगफली अपने हाथों में ले रखी थीं। महाराष्ट्र किसानों का कहना है कि किसान अब मूंगफली के जरिए जीवन यापन कर रहे हैं और उसकी भी सप्लाई बंद है। सुंदरबाई सूबे के दयाना गांव की रहने वाली हैं। वह सात दिन पैदल मार्च कर अपने गांव के लोगों के साथ मुंबई पहुंची थीं। 

उनका कहना था कि इस पैदल मार्च में शामिल होने का मकसद हम सभी अपनी वन भूमि पर अधिकार चाहते हैं इसलिए पैदल मार्च में शामिल होकर आंदोलन का हिस्सा बने।

टॅग्स :किसान विरोध प्रदर्शनअखिल भारतीय किसान सभामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज