Maharashtra: 19 साल की लड़की, 10 साल बलात्कार, आरोपी निकला सौतेला दादा

By धीरज मिश्रा | Published: April 21, 2024 12:01 PM2024-04-21T12:01:49+5:302024-04-21T12:03:52+5:30

Maharashtra: दादा-पोती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना महाराष्ट्र से आई है। यहां एक 58 साल के व्यक्ति ने रिश्ते में लगने वाली अपनी पोती के साथ 10 साल तक बलात्कार किया।

Maharashtra Mumbai Police 58-year-old man raping 19-year-old step granddaughter | Maharashtra: 19 साल की लड़की, 10 साल बलात्कार, आरोपी निकला सौतेला दादा

फाइल फोटो

Highlightsपोती बनी दादा के हवस का शिकार, 10 साल तक होता रहा बलात्कारपुलिस ने आरोपी दादा को किया गिरफ्तार पीड़िता के रिश्ते में सौतेला दादा लगता था आरोपी

Maharashtra: दादा-पोती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना महाराष्ट्र से आई है। यहां एक 58 साल के व्यक्ति ने रिश्ते में लगने वाली अपनी पोती के साथ 10 साल तक बलात्कार किया। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। हालांकि, जैसे तैसे पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपने परिवार को इस बारे में बताया। परिवार ने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी और थाने में जाकर शिकायत दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। 

पीड़िता जब 9 साल की थी, तब से होता रहा बलात्कार

पीड़िता के अनुसार, जब वह 9 साल की थी तो उसके दादा उसके साथ गंदी बात कर रहे थे। वह काफी डरी और सहमी रहती थी। इस पर दादा ने किसी को कुछ भी कहने से मना किया। कहा कि अगर किसी को बताया तो वह जान से मार देंगे। 10 साल बाद परिवार को सच्चाई बताई है जिसके बाद दादा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दादा की पहचान इस्मा के तौर पर हुई है। आरोपी की उम्र 58 साल है। 

रिश्ते में सौतेला दादा

पीड़िता के अनुसार, 58 साल का आरोपी रिश्ते में सौतेला दादा लगता है। वह साल 2014 से उसका रेप कर रहा है। जब उसकी उम्र 9 साल की थी। आरोपी दादा पीड़िता के घर के पास रहता था। आरोपी दिन भर पीड़िता के घर पर नजर रखता था। जैसे ही घर में कोई नहीं होता था तो वह घर में जाकर पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम देता था। 

इन धाराओं के तहत गिरफ्तार हुआ आरोपी

मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एफ) (एन), 354, 354 ए, 323, 504 और 506 और यौन उत्पीड़न अपराधियों से बच्चों की सुरक्षा की धारा 4, 6, 8, 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुट गई है। 

Web Title: Maharashtra Mumbai Police 58-year-old man raping 19-year-old step granddaughter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे