लाइव न्यूज़ :

'मुफ्ती का परिवार जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है': महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के पोस्ट पर भड़के भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2024 18:06 IST

दरअसल, इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था।

Open in App

पटना: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती के द्वारा हिंदुत्व का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर हिंदुत्व को एक बीमारी बताए जाने पर भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बीमारी तो खुद मुफ्ती परिवार है, जो जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लिए बीमारी है। अगर हिंदुत्व इनको बीमारी लगती है, तो हिंदुत्व से दूर रहना चाहिए और टिप्पणी करने से बचना चाहिए। लेकिन, बीमारी ने इन्हें जकड़ लिया तो ये नहीं बच पाएंगे।

दरअसल, इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक धर्म के नाम पर कुछ नाबालिग लड़के बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था। इल्तिजा मुफ्ती ने एक्स पर लिखा कि भगवान राम को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए और असहाय होकर देखना चाहिए क्योंकि नाबालिग मुस्लिम लड़कों को केवल इसलिए चप्पलों से पीटा जाता है, क्योंकि वे उनका नाम जपने से इनकार करते हैं। हिंदुत्व एक ऐसी बीमारी है, जिसने लाखों भारतीयों को प्रभावित किया है और भगवान के नाम को कलंकित किया है। 

वहीं, किसान आंदोलन को लेकर अजय आलोक ने पंजाब सरकार और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेरते हुए कहा कि किसान आंदोलन पंजाब सरकार की शह पर ये अरविंद केजरीवाल के दिमाग से अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है। सरकार को ब्लैकमेल करने का तरीका है। सरवन सिंह पंढेर को जनता का कितना सपोर्ट है ये हमने हरियाणा विधानसभा चुनाव में देख लिया। ये कोई किसान नहीं हैं, ये अशांति फैला रहे हैं। हाईवे जाम कर लाखों लोगों का जीवन तहस-नहस कर दिया। ये पंजाब सरकार की शह पर हो रहा है, जो शर्मनाक है। 

वहीं, इंडी गठबंधन  में जारी खींचतान को लेकर अजय आलोक ने कहा कि ये इंडी ब्लॉक नहीं था, सिर्फ घमंडियों का एक समूह है, जो अपने-अपने घमंड में जीता है। हर कोई नेता बनना चाहता है। ये लोग आखिर क्या करेंगे? न तो ये सत्ता में हैं। जिन-जिन प्रदेशों में इनकी सरकारें है, वहां पर बुरा हाल कर रखा है। इंडी गठबंधन वाले राहुल गांधी को कभी नेता नहीं मानते थे।

टॅग्स :BJPमहबूबा मुफ़्तीMehbooba Mufti
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारत'जो लोग मुख्यमंत्री बन रहे हैं, उनके सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए': बिहार के भावी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शैक्षणिक योग्यता और डिग्री पर तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल