लाइव न्यूज़ :

MP: मंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, नाम पट्ट पर पोती कालिख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2025 15:09 IST

MP: इसके बाद खत्री युवा कांग्रेस के महामंत्री प्रिंस नवांगे, अनीस शर्मा और मोहन रुडेले सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ‘प्रतिमा बागरी इस्तीफा दो’ और ‘मोहन सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

Open in App

MP:  मध्यप्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को उनके सरकारी आवास के बाहर प्रदर्शन किया और बाहर लिखे नाम पट्ट पर कालिख पोत दी। गांजा तस्करी के आरोप में प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी की गिरफ्तार के बाद कांग्रेस राज्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्य में प्रदर्शन कर रही है। सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने सोमवार को अनिल बागरी और उसके साथी पंकज सिंह को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 46 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

भोपाल जिला (शहर) युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक समूह बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अतिसुरक्षित माने जाने वाले 74 बंगले इलाके स्थित प्रतिमा बागरी के सरकारी आवास पर पहुंचा और वहां लगे नाम पट्ट पर कालिख पोत दी। इसके बाद खत्री युवा कांग्रेस के महामंत्री प्रिंस नवांगे, अनीस शर्मा और मोहन रुडेले सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ‘प्रतिमा बागरी इस्तीफा दो’ और ‘मोहन सरकार मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को वहां से बाहर निकालकर स्थिति को नियंत्रित किया। इससे पहले, प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को कहा था कि उनका अपने भाई अनिल बागरी से कोई लेना देना नहीं है तथा सरकार और कानून अपना काम कर रहे हैं और जो भी गलत करेगा उसे दंड मिलेगा।

छतरपुर जिले के खजुराहो में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से घिरीं बागरी ने कहा कि कई बार मीडिया बिना पुष्टि के रिश्तेदारी जोड़ देता है, इसलिए पहले तथ्यों की जांच आवश्यक है। 

टॅग्स :Madhya Pradesh CongressMadhya PradeshBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Election Results 2026: भवानीपुर से ममता बनर्जी 15,000 वोटों से हारीं, भाजपा के सुवेंदु अधिकारी जीते

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारतगांव में कहावत- 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे'?, गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा, वीडियो

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारत'आज का दिन ऐतिहासिक है, यह अभूतपूर्व है': पीएम मोदी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मजबूत प्रदर्शन की सराहना की | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद, बीजेपी किसे चुनेगी मुख्यमंत्री? ये 5 प्रबल दावेदार

भारत2027 विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को महिलाओं का आक्रोश सहना पड़ेगा?, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-पाप को धूल नहीं पाएगी समाजवादी पार्टी, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को मिठाई खिलाई?, पश्चिम बंगाल-असम विधानसभा चुनाव में जीत, वीडियो

भारतहिंगलगंज सीटः 5,421 वोट से जीतीं संदेशखलि की रेखा पात्रा

भारतKerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस ने जीतीं 63 सीटें, सीपीआई(एम) 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर, जानें अन्य सभी पार्टियों का हाल