लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में 81 परिवारों ने 'घर बिकाऊ है' का लगाया पोस्टर,जानें सामूहिक पलायन की खबरों पर पुलिस ने क्या कहा

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2021 09:37 IST

यूपी के मुरादाबाद की एक कॉलोनी में 81 हिंदू परिवारों ने अपने घर के बाहर उसे बेचने के लिए पोस्टर लगाया है। इस मामले पर मुरादाबाद पुलिस का भी बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद की पुलिस ने हिंदू परिवारों के एक साथ पलायन की खबरों को खारिज किया हैपुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर कुछ लोग सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में जुटे हैंमुरादाबाद के लाजपत नगर की शिव कॉलोनी में 'घर बिकाऊ है' के पोस्टर पर विवाद

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की पुलिस ने कई हिंदू परिवारों के यहां से एक साथ पलायन की खबरों को खारिज किया है और कहा है कि ये सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुरादाबाद के लाजपत नगर में शिव मंदिर कॉलोनी के 81 परिवारों ने अपने घर के बिकाऊ होने का पोस्टर बाहर लगाया है।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार पोस्टर में लिखा है, 'सामूहिक पलायन, शिव मंदिर कॉलोनी, लाजपत नगर, मुरादाबाद, ये बिकाऊ है, निवासियों से संपर्क करें।'

इस पूरे मामले पर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार परिवारों ने यहां से पलायन का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें कॉलोनी में दूसरे धर्म के लोगों के आने से परेशानी है। 

दरअसल, रिपोर्ट्स के अनुसार कॉलोनी में दो घर दूसरे धर्म के परिवारों को बाजार भाव से तीन गुणा अधिक दाम पर बेचे गए। कॉलोनी वालों का आरोप है कि यहां सभी लोग शाकाहारी खाना खाने वाले हैं, और अब दूसरे समुदाय के मांसाहारी खाना खाने वाले लोग कॉलोनी में मकान खरीदने के बाद बाकी मकान में रहने वाले लोगों को परेशान करेंगे। सोशल मीडिया पर भी कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

मुरादाबाद पुलिस ने पूरे मामले पर क्या कहा

सोशल मीडिया और दूसरी कुछ रिपोर्ट्स पर आ रही बातों को पुलिस ने खारिज करते हुए कहा है कि ऐसी कोई सामूहिक पलायन की बात नहीं है। पुलिस की ओर से कहा गया कि मकान खरीदने और बेचने के लिए हर कोई स्वतंत्र है। अगर कोई मकान नहीं बेचना चाहता तो उस पर कोई दबाव नहीं बना सकता है। 

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर जानबूझ कर सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश हो रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमुरादाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह