लाइव न्यूज़ :

मिजोरमः जोरमथांगा मंत्रिमंडल का विस्तार, चार नए कैबिनेट मंत्री शामिल, विभाग आवंटित, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2022 16:51 IST

मिजोरमः चार नए कैबिनेट मंत्रियों में लालरिनामा, के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा पहले राज्य मंत्री थे।ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गयी है। 13 दिसंबर को ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। 

आइजोलः मिजोरम में मंगलवार को चार नये कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किये जाने के साथ ही जोरमथांगा मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने यहां राजभवन में चार नए कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चार नए कैबिनेट मंत्रियों में लालरिनामा, के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा शामिल हैं। इसके साथ ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गयी है। मंत्रिमंडल में दो राज्य मंत्री भी शामिल हैं। के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा पहले राज्य मंत्री थे।

उन्हें वही विभाग आवंटित किये गये हैं, जो उनके पास राज्य मंत्री के तौर पर थे। लालरिनलियाना खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों, स्थानीय प्रशासन और मत्स्य पालन मंत्रालय संभालते रहेंगे, जबकि राल्ते शिक्षा, श्रम, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता तथा मुद्रण और स्टेशनरी मंत्री का कार्यभार जारी रखेंगे।

लालरुअतकीमा अपने चार विभागों -ग्रामीण विकास, सूचना और जनसंपर्क, तथा भूमि एवं राजस्व बंदोबस्त का जिम्मा संभालते रहेंगे। पंद्रह दिसंबर को राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालरिनामा को आबकारी एवं नारकोटिक्स, पशुपालन और पशु चिकित्सा, समाज कल्याण एवं सेरीकल्चर का प्रभार सौंपा गया है। ये मंत्रालय इससे पहले के. बिछुआ संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने 13 दिसंबर को ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :मिज़ो नेशनल फ्रंटMizoram Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAizawl Municipal Corporation Election Results: जेडपीएम ने 6 वार्ड जीते और 3 पर आगे, मतगणना जारी

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

भारतMDC 2025 results: कुल 25 सीट, एमएनएफ के खाते में 8, कांग्रेस 7, भाजपा-निर्दलीय 2-2 और सत्तारूढ़ जेडपीएम के पास 6 सीट, लाई स्वायत्त जिला परिषद चुनाव त्रिशंकु

भारतMDC 2025 results: 25 सीट पर चुनाव, सतारूढ़ जेडपीएम को झटका, एमएनएफ ने 4 सीट पर जीत दर्ज की, देखिए कांग्रेस और भाजपा का हाल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र