लाइव न्यूज़ :

CVC के नेतृत्व में रेल मंत्रालय मना रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ के द्वारा दिलाई गऊ सत्यनिष्ठा शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2025 18:43 IST

Railways: इस कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी) सतीश कुमार द्वारा रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर हुई। 

Open in App

रेल मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अनुरूप, रेलवे बोर्ड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मना रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य लोक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी) सतीश कुमार द्वारा रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर हुई। 

शपथ समारोह में मंत्रालय के विभिन्न निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से पारदर्शिता को मजबूत करने और कदाचार की गुंजाइश को कम करके ईमानदारी, दक्षता और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया रेलवे बोर्ड का सतर्कता निदेशालय सार्वजनिक सेवा में निवारक सतर्कता और नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार, कार्यशालाएं, पोस्टर अभियान और इंटरैक्टिव सत्रों सहित सप्ताह भर की गतिविधियों की योजना बना रहा है। यह समारोह 27 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा। केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा अधिसूचित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का विषय है, "सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी।" यह विषय नैतिक आचरण, शासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन के निर्माण हेतु सामूहिक ज़िम्मेदारी के महत्व पर ज़ोर देता है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ ने अपने संबोधन में सुशासन को बढ़ावा देने में सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया और सभी अधिकारियों से ईमानदारी, दक्षता और जनसेवा के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने पारदर्शिता को मज़बूत करने और कदाचार की गुंजाइश कम करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किए गए विभिन्न डिजिटल और प्रणालीगत सुधारों पर भी प्रकाश डाला। रेलवे बोर्ड के सतर्कता निदेशालय ने पूरे सप्ताह के दौरान कई गतिविधियों की योजना बनाई है, जिनमें सेमिनार, कार्यशालाएं, पोस्टर अभियान और इंटरैक्टिव सत्र शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में निवारक सतर्कता और नैतिकता के बारे में जागरूकता फैलाना है।

टॅग्स :Railway Ministryभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडायमंड क्राॅसिंग पर ट्रेनाें काे झटकाें से मिलेगी मुक्ति?, सितंबर महीने से शुरू हाेगा काम, क्या होंगे फायदे?

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतभीड़ की टेंशन खत्म! समर वेकेशन का सफर होगा सुहाना, रेलवे चलाएगा 18,262 स्पेशल ट्रेनें

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

भारत अधिक खबरें

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

भारतWest Bengal Elections 2026: दूसरे चरण की वोटिंग के लिए शरारती तत्वों द्वारा 'बम' के इस्तेमाल रोकने के लिए NIA तैनात

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने 9900 से अधिक सीटों में से 6672 सीटें जीतीं, कांग्रेस और आप साफ?

भारतयूपी में 200 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मनी पाने के लिए एक साल से भटक रहे मेडिकल छात्र, 25 हजार स्टूडेंट को 45 दिनों में वापस होनी थी यह रकम