लाइव न्यूज़ :

Meghalaya-Nagaland Assembly Elections 2023: मेघालय और नगालैंड में 60 सीट, दोनों राज्य में 59 सीट पर वोटिंग, आयोग ने कहा-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, पुनर्मतदान नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 21:30 IST

Meghalaya and Nagaland Assembly Elections 2023: आयोग ने बताया कि मेघालय और नगालैंड राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं, जबकि प्रत्येक राज्य में 59 सीटों पर मतदान हुआ। मेघालय की सोहियोंग सीट पर मतदान एक उम्मीदवार के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। नगालैंड में अकुलुतो सीट के लिए केवल एक उम्मीदवार था, चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं थी।

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय में 3,419 मतदान केंद्रों और नगालैंड में 2,291 मतदान केंद्रों पर मतदान पर वोट पड़े।बिना किसी गड़बड़ी के सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित किया।5,710 मतदान केंद्रों में से किसी में भी फिर से मतदान की सूचना नहीं है।

Meghalaya and Nagaland Assembly Elections 2023: निर्वाचन आयोग (ईसी) ने कहा कि मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनावों के लिए मतदान सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोग ने साथ ही यह भी कहा कि दोनों पूर्वोत्तर राज्यों से पुनर्मतदान की कोई मांग नहीं आयी है।

आयोग ने बताया कि दोनों राज्यों में 60 विधानसभा सीटें हैं, जबकि प्रत्येक राज्य में 59 सीटों पर मतदान हुआ। मेघालय की सोहियोंग सीट पर मतदान एक उम्मीदवार के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। चूंकि नगालैंड में अकुलुतो सीट के लिए केवल एक उम्मीदवार था, इसलिए वहां चुनाव कराने की आवश्यकता नहीं थी।

आयोग ने कहा, ‘‘मेघालय में 3,419 मतदान केंद्रों और नगालैंड में 2,291 मतदान केंद्रों पर मतदान आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व वाले आयोग द्वारा अग्रिम योजना और व्यापक निगरानी... ने दोनों राज्यों में बिना किसी गड़बड़ी के सुचारू रूप से चुनाव सुनिश्चित किया।

साथ ही 5,710 मतदान केंद्रों में से किसी में भी फिर से मतदान की सूचना नहीं है।’’ नगालैंड में 2018 में, 11 और मेघालय में एक जगह पुनर्मतदान हुआ था। तमिलनाडु में इरोड (पूर्व) विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल में सागरदिघी सीट पर भी मतदान हुआ था, जहां विधायकों के निधन के कारण रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराया गया।

साथ ही झारखंड में रामगढ़ विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया गया जहां के विधायक को अयोग्य ठहरा दिया गया था। महाराष्ट्र की कस्बा पेठ और चिंचवड़ विधानसभा सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले के लुमला सीट के लिए भी मतदान नहीं कराया गया।

निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार शेरिंग ल्हामू को शुक्रवार को बिना किसी मुकाबले के विधायक निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। पूर्व विधायक जम्बे ताशी की पत्नी शेरिंग ल्हामू एकमात्र उम्मीदवार थीं जिन्होंने इस सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में अपना नामांकन दाखिल किया था।

पिछले साल नवंबर में उनके पति के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था। निर्वाचन आयोग ने कहा कि मेघालय के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उसकी ओर से सावधानीपूर्वक योजना बनाई गई थी, जिसमें पर्वतीय इलाकों, नदियों को पार करके और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए यात्रा करने की जरूरत पड़ती है। 74 ऐसे मतदान केंद्र थे जहां कोई वाहन नहीं जा सकता था।

गारो पर्वतीय क्षेत्र में ऐसे कई मतदान केंद्र थे जहां मतदान दलों को अस्थायी बांस के पुल और डबल डेकर रूट पुल से होकर गुजरना पड़ा। कुमार ने मतदान टीमों के महत्वपूर्ण प्रयासों की प्रशंसा की जिन्होंने इस तरह के कठिन इलाकों में पहुंचे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी मतदाता छूट न जाए। मेघालय के पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में मारे गए एक मतदान अधिकारी के परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी गई। 

टॅग्स :नगालैंड विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023मेघालय विधानसभा चुनाव 2023त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारत अधिक खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो