लाइव न्यूज़ :

एमसीडी स्थायी समिति सीट चुनावः बीजेपी की सत्या शर्मा ने आम आदमी पार्टी की हेमा को 35 मतों से हराया, शर्मा को 130 और हेमा को मिले 95 वोट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2025 21:33 IST

MCD Standing Committee seat election: महापौर राजा इकबाल सिंह ने शर्मा को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव नगर निगम के कामकाज में सार्थक योगदान देगा।

Open in App
ठळक मुद्देहेमा को 95 वोट मिले, जबकि दो वोट अवैध घोषित किए गए। कुल 227 वोट में से शर्मा को 130 वोट मिले।अनुभव नगर निगम के कामकाज में सार्थक योगदान देगा।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की नेता और गौतमपुरी से पार्षद सत्या शर्मा ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी की हेमा को 35 मतों के अंतर से हराकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति की रिक्त सीट जीत ली। मंगलवार को एमसीडी की आम सभा की बैठक में यह चुनाव हुआ। कुल 227 वोट में से शर्मा को 130 वोट मिले, जबकि हेमा को 95 वोट मिले, जबकि दो वोट अवैध घोषित किए गए। महापौर राजा इकबाल सिंह ने शर्मा को उनकी जीत पर बधाई दी और कहा कि उनका राजनीतिक अनुभव नगर निगम के कामकाज में सार्थक योगदान देगा।

जैतपुर (वार्ड 184) की पार्षद हेमा की भी शानदार चुनाव लड़ने के लिए सराहना की। गौतमपुरी (वार्ड 226) का प्रतिनिधित्व करने वाली सत्या शर्मा अब स्थायी समिति में शामिल होंगी। स्थायी समिति एमसीडी की निर्णय लेने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, विशेष रूप से वित्तीय और नीतिगत मामलों में। एमसीडी के वित्त की देखरेख करने वाली समिति पिछले ढाई साल से पूरी तरह से क्रियाशील नहीं है।

भाजपा ने आंतरिक चुनाव में 12 में से आठ जोन में जीत हासिल की

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को आंतरिक चुनाव में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की 12 क्षेत्रीय (जोन) समितियों में से आठ पर जीत हासिल की और निगम की स्थायी समिति में भी निर्णायक जनादेश हासिल किया। भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के एक-एक सदस्य 18 सदस्यीय स्थायी समिति के लिए चुने गए हैं, जिससे भाजपा सदस्यों की कुल संख्या 10 हो गई और उसे इस समिति में बहुमत मिल गया। यह समिति एमसीडी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।

आप की राफिया माहिर सिटी सदर-पहाड़गंज जोन से विजयी रहीं, जबकि भाजपा के जगमोहन महलावत दक्षिण जोन से विजयी हुए। एमसीडी में कुल 12 वार्ड समितियां हैं, जिनमें से आठ पर अब भाजपा का और चार पर आप का कब्जा है। निगम में भाजपा का अपना महापौर है।

यहां 12 जोनों में से भाजपा ने नजफगढ़, शाहदरा दक्षिण, शाहदरा उत्तर, दक्षिण जोन, केशव पुरम, सिविल लाइन, नरेला और मध्य में जीत हासिल की है। आप ने रोहिणी, करोल बाग, पश्चिम और सिटी एसपी जोन में जीत हासिल की है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘‘दक्षिण दिल्ली समेत आठ जोनों में अध्यक्ष पद पर जीत, साथ ही स्थायी समिति के चुनावों में अतिरिक्त जीत और रोहिणी जोन में उपाध्यक्ष पद पर जीत, आप के नगर पार्षदों में पार्टी नेतृत्व के प्रति बढ़ते असंतोष को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।’’ आप ने कहा कि पार्टी से एक धड़े के अलग होने के बाद उसने चार जोन में जीत हासिल की।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतकेंद्र ने लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव दिया, बिल 16 अप्रैल को संसद में किया जाएगा