लाइव न्यूज़ :

माता वैष्णो देवी मंदिरः 20 दिन बाद खुशखबरी की उम्मीद?, 14 सितंबर से फिर शुरू होगी यात्रा, मौसम ठीक रहने पर अनुमति मिलेगी!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2025 14:46 IST

Mata Vaishno Devi Temple: उम्मीद है कि तीर्थयात्रा के फिर से शुरू होने की घोषणा शनिवार या रविवार (13 या 14 सितंबर) को की जाएगी, क्योंकि गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देभूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे।यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई थी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित की गई है।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार स्थगित है। मौसम ठीक रहने पर 20वां दिन खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। जम्मू क्षेत्र में मौसम की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। कटरा बेल्ट की त्रिकुटा पहाड़ियों में अधकुवारी में 26 अगस्त को बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे। यात्रा उसी दिन अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई थी। उम्मीद है कि तीर्थयात्रा के फिर से शुरू होने की घोषणा शनिवार या रविवार (13 या 14 सितंबर) को की जाएगी, क्योंकि गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जय माता दी! वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी, जो मौसम की अनुकूल स्थितियों पर निर्भर होगी।’’ इसने कहा कि विवरण और बुकिंग के बारे में जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइट देखें।

बोर्ड ने कहा कि खराब मौसम और मंदिर तक जाने वाले मार्ग के आवश्यक रखरखाव के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित करना आवश्यक था। मौसम अनुकूल रहने पर यात्रा निर्धारित समय पर फिर से शुरू होगी। श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने तीर्थयात्रियों को वैध पहचान पत्र साथ रखने, निर्धारित मार्गों का अनुसरण करने तथा कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की सलाह दी।

इसने कहा, ‘‘पारदर्शिता और पता लगाने की क्षमता के लिए आरएफआईडी आधारित निगरानी अनिवार्य रहेगी। सीधे अद्यतन जानकारी, बुकिंग सेवाओं और हेल्पलाइन सहायता के लिए, श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।’’

श्राइन बोर्ड ने यात्रा की निलंबन अवधि के दौरान धैर्य और समझदारी दिखाने के लिए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यात्रा का फिर से शुरू होना हमारी सामूहिक आस्था और दृढ़ता की पुष्टि है। बोर्ड इस पवित्र तीर्थयात्रा की पवित्रता, सुरक्षा और गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित की गई है। उन्होंने कहा कि यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा। श्रीमाता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि यात्रा फिर से शुरू करने का फैसला अगले सप्ताह लिया जाएगा। भूस्खलन से हुए नुकसान के बाद, ट्रैक से मलबा हटा दिया गया है और उसे नया रूप दिया जा रहा है। 

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कठुआ जिले में बसोहली-बानी मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण उपमार्ग के माध्यम से यातायात बहाल कर दिया है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। मरम्मत का काम चल रहा है।" उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मरम्मत का काम पूरा होने तक इस मुख्य मार्ग से यात्रा न करें।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरJammuमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र