लाइव न्यूज़ :

Maratha Quota Stir: 54 लाख कुनबी को तोहफा!, महाराष्ट्र सरकार ने सगे-संबंधियों को मान्यता दी, अधिसूचना जारी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2024 12:59 IST

Maratha Quota Stir: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि यह संघर्ष मराठों के लिए आरक्षण के लिए था, हम यहां 54 लाख कुनबी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आए थे, हम पिछले चार महीनों से संघर्ष कर रहे हैं, मेरी पीढ़ी ने इस आरक्षण के लिए संघर्ष किया है।

Open in App
ठळक मुद्देओबीसी और मराठों के बीच बहुत प्यार है, हम सब एक साथ हैं।300 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की।लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं।

Maratha Quota Stir: महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर मराठा समुदाय के सदस्यों के उन सभी सगे-संबंधियों को कुनबी के रूप में मान्यता दे दी है, जिनके कुनबी जाति से संबंध होने के रिकॉर्ड मिले हैं। कुनबी एक कृषक समुदाय है जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि यह संघर्ष मराठों के लिए आरक्षण के लिए था, हम यहां 54 लाख कुनबी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आए थे, हम पिछले चार महीनों से संघर्ष कर रहे हैं, मेरी पीढ़ी ने इस आरक्षण के लिए संघर्ष किया है। 300 से अधिक लोगों ने आत्महत्या की। हम ओबीसी और मराठों के बीच कोई दरार नहीं आने देंगे, लेकिन वे हमारे बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। ओबीसी और मराठों के बीच बहुत प्यार है, हम सब एक साथ हैं।

मराठा समुदाय के आरक्षण को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे समुदाय के सभी लोगों को कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग कर रहे हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि मसौदा नियमों को ‘महाराष्ट्र अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जनजाति, घुमंतू जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और विशेष पिछड़ा वर्ग (जारी करने और सत्यापन का विनियमन) जाति प्रमाणपत्र (संशोधन) नियम’ 2024 कहा जा सकता है।

इसमें कहा गया कि यदि कोई आवेदक अपने ऐसे सगे-संबंधी के साथ संबंध को साबित करने वाला हलफनाम दाखिल करता है तो उसे कुनबी जाति प्रमाणपत्र जारी किये जाएंगे। यह प्रमाणपत्र सिर्फ उन्हीं सदस्यों को जारी किये जाएंगे जिनके कुनबी जाति से संबंध होने के रिकॉर्ड मिले हैं। उन्होंने कहा कि जांच और सत्यापन के बाद कुनबी जाति प्रमाणपत्र तुरंत जारी किया जाएगा।

जरांगे ने 20 जनवरी को हजारों समर्थकों के साथ जालना जिले से मुंबई के लिए मार्च निकाला था। उनकी मांग है कि राज्य सरकार की ओर से नौकरियों और शिक्षा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समूह के तहत मराठों को आरक्षण दिया जाए। सरकारी नौकरियों और शिक्षा में मराठों को आरक्षण देने में सरकार के विफल रहने पर 26 जनवरी से मुंबई में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रOBCएकनाथ शिंदेमुंबईदेवेंद्र फड़नवीसअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?