लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद के आवास पर जुटे जी-21 गुट के कई नेता, कांग्रेस कार्य समिति की बैठक पर मंथन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 16, 2022 21:11 IST

गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई इस बैठक में आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, भूपिंदर हुड्डा, अखिलेश प्रताप सिंह और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे कई दिग्गज नेताओं ने शिकरत की। जानकारी के मुताबिक यह बैठक पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल के आवास पर प्रस्तावित थी, लेकिन अंत में इसके स्थान में परिवर्तन किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस की हार के बाद जी-21 समूह के नेताओं की यह पहली बैठक हैयह बैठक पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल के आवास पर प्रस्तावित थी कांग्रेस नेतृत्व पर की गई कपिल सिब्बल की टिप्पणी के बाद बैठक का स्थान बदला गया

दिल्ली:कांग्रेस के असंतुष्ट खेमे जी-21 समूह के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद के आवास पर बैठक की। पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में हुई कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद जी-21 समूह के नेताओं की यह पहली बैठक है।

इस बैठक में आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, भूपिंदर हुड्डा, अखिलेश प्रताप सिंह और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे कई दिग्गज नेताओं ने शिकरत की। जानकारी के मुताबिक यह बैठक पहले वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल के आवास पर प्रस्तावित थी, लेकिन अंत में इसके स्थान में परिवर्तन किया गया।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व के बारे में कपिल सिब्बल की टिप्पणी के बाद पार्टी नेताओं में फैली नाराजगी को देखते हुए बैठक का स्थान बदला गया।

मालूम हो कि कुछ दिनों पहले कपिल सिब्बल ने अंग्रेजी समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा था, "गांधी परिवार को अपनी स्वेच्छा से पार्टी से दूर हट जाना चाहिए क्योंकि उनके द्वारा नामित निकाय उन्हें कभी नहीं बताएगा कि उन्हें सत्ता की बागडोर उन्हें नहीं संभालनी चाहिए।"

सूत्रों के मुताबिक जी-21 समूह के अन्य नेताओं ने बैठक के लिए स्थान बदलने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वे कांग्रेस आलाकमान को यह संकेत नहीं देना चाहते थे कि वो कपिल सिब्बल की टिप्पणी का समर्थन करते हैं।

जी-21 समूह के असंतुष्ट खेमे के नेताओं की यह बैठक पार्टी की अंतरिम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्य समिति की हुई बैठक के बाद हो रही है।

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजे पार्टी के लिए 'गंभीर चिंता का विषय' हैं।

समीति के उस बयान में आगे कहा गया, "कांग्रेस पार्टी आज देश में व्याप्त राजनीतिक सत्तावाद के खिलाफ लाखों भारतीयों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करती है और पार्टी अपनी अपार जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह से जागरूक है।"

कांग्रेस का जी-23 समूह अब जी-21 के नाम से जाना जाता है क्योंकि पहले इस गुट में 23 नेता थे, जो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को पूरी तरह से बदलने की मांग कर रहे थे।

इस गुट के कांग्रेसी नेताओं ने आंतरिक चुनावों के जरिए पार्टी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की भी मांग की थी। यूपी के दो बड़े नेताओं जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह द्वारा पार्टी छोड़े जाने के बाद जी-23 गुट घटकर जी-21 हो गया था। 

टॅग्स :कांग्रेसकपिल सिब्बलगुलाम नबी आजादसोनिया गाँधीराहुल गांधीसीडब्ल्यूसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र