लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी स्टार नीलकंठ शर्मा ने कहा, "मोदी जी कुछ तो बोलिए"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 3, 2023 14:06 IST

भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी नीलकंठ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो मणिपुर हिंसा पर अपनी खामोशी तोड़ें और सूबे के गंभीर हालात पर ध्यान दें।

Open in App
ठळक मुद्देभारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी नीलकंठ शर्मा ने पीएम मोदी से की मणिपुर में दखल देने की मांग नीलकंठ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो मणिपुर हिंसा पर अपनी खामोशी तोड़ें उन्होंने कहा कि इंफाल में हालात सामान्य हैं लेकिन पहाड़ी इलाकों में स्थिति अब भी गंभीर है

चेन्नई: मणिपुर हिंसा को लेकर भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी नीलकंठ शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो मणिपुर हिंसा पर अपनी खामोशी तोड़ें और सूबे के गंभीर हालात पर ध्यान दें। मणिपुर के रहने वाले नीलकंठ शर्मा भारतीय हॉकी टीम में मिडफील्डर के तौर पर खेलते हैं। शर्म इस वक्त एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चेन्नई में भारतीय हॉकी टीम के साथ हैं।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार हॉकी खिलाड़ी नीलकंठ शर्मा ने कहा, "मैं अपने राज्य मणिपुर के बारे में क्या कह सकता हूं? मेरे कहने से कुछ भी बदलने वाला नहीं है। मैं तो केवल मोदीजी से आशा करता हूं कि वो कुछ बोलें और हमारे बारे में कुछ करेंगे।"

नीलकंठ शर्मा ने यह बात तब कही जब उनसे पूछा गया कि क्या वह बीते मई महीने से मणिपुर में चल रहे गृहयुद्ध जैसी स्थिति और इस संकट के बारे में देश के लोगों से कुछ कहना चाहते हैं।

शर्मा ने कहा, " मैं दो महीने पहले ही इंफाल में रहने वाले अपने परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए गया था। तब इंफाल में चीजें ठीक थीं। फिलहाल मेरा परिवार सुरक्षित है और इंफाल में जहां मैं रहता हूं, वहां तो हालात सामान्य हैं। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र में हिंसा की भीषण समस्याएं हैं।"

उन्होंने बताया कि मई महीने से जारी हिंसा के कारण मणिपुर जैसे छोटे राज्य से आने वाले हॉकी खिलाड़ी सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। बकौल नीलकंठ शर्मा राउरकेला में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीम में मणिपुर से संभावित खिलाड़ी लैशराम रिबाल्डो मैतेई की पूर्वी इंफाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई। लैशराम रिबाल्डो मैतेई सब-जूनियर स्तर पर कप्तान थे।

मणिपुर टीम के मैनेजर थियाम रोशनकुमार सिंह ने बताया, "जून में राउरकेला कैंप में हमारे खिलाड़ी टूर्नामेंट में बने रहने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन कोई अपने परिवार और दोस्तों के बारे में कैसे भूल सकता है जब हिंसा हर दिन जान ले रही है।" 

हॉकी खिलाड़ी नीलकंठ शर्मा ने कहा, "आज देश में कई नेता मणिपुर हिंसा के बारे में बात कर रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से संसद के अंदर चुप्पी साध रखी है। लेकिन हम विपक्ष की मांग का समर्थन करते हैं, पीएम मोदी को मणिपुर पर बयान देना चाहिए।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमणिपुरहॉकी इंडियाचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारत अधिक खबरें

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें