लाइव न्यूज़ :

मणिशंकर अय्यर ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर जा रहे केंद्रीय मंत्री डरपोक, देशद्रोही है बीजेपी की सरकार'

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 21, 2020 08:47 IST

जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत आगामी चार दिनों में 36 में से केवल पांच केंद्रीय मंत्री कश्मीर का दौरा करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर ने कहा- ये लोग देशद्रोही हैं, ये लोगों के प्रतिनिधि नहीं हैं, अगर वे होते तो कई साल पहले चुने जाते।इन दौरों का मकसद संविधान के अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हट जाने से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराना है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल की एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार को देशद्रोही बताया है। आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मणिशंकर अय्यर ने कहा, ये लोग धोखेबाज हैं। ये लोग जनता के प्रतिनिधि नहीं हैं। अगर होते तो कई साल पहले से चुने गए होते। वे लोग इतने डरपोक हैं कि उनमें से 31 केवल जम्मू जा रहे हैं और सिर्फ 5 कश्मीर जाएंगे।

मणिशंकर अय्यर ने कहा, बीजेपी के पास राज्यसभा में अन्य लोगों के साथ बहुमत है, इसलिए वह सारे मुस्लिम विरोधी सभी कानूनों को लागू करना चाहती है। जिसकी शुरुआत संविधान के अनुच्छेद 370 (निरस्त) और 35A से हुई और फिर लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के के रियासत का विभाजन करना घाटी के लोगों का क्रूर उत्पीड़न करने जैसा है। उन्होंने एक साथ 4,000 नेताओं को बंद कर दिया। 

उन्होंने कहा, ये लोग देशद्रोही हैं, ये लोगों के प्रतिनिधि नहीं हैं, अगर वे होते तो कई साल पहले चुने जाते।

जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश में केंद्र के संपर्क कार्यक्रम के तहत आगामी चार दिनों में 36 में से केवल पांच केंद्रीय मंत्री कश्मीर का दौरा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि आगामी चार दिनों में दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी घाटी का दौरा करेंगे।

इन दौरों का मकसद संविधान के अनुच्छेद 370 के निरसन के बाद जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हट जाने से होने वाले लाभों के बारे में लोगों को अवगत कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यात्रा पर आने वाले मंत्री लोगों से संवाद करेंगे और उनसे विकास के विषय पर बातचीत करेंगे। 

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजम्मू कश्मीरधारा ३७०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज