लाइव न्यूज़ :

संसद में काला कुर्ता और काली पगड़ी पहन कर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, अलग अंदाज में जताया विरोध

By शिवेंद्र राय | Updated: August 5, 2022 11:36 IST

महंगाई, बेरोजगारी और केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के मुद्दे पर सरकार को घेर रही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपना विरोध अगल अंदाज में दिखाया। खड़गे राज्य सभा में काले रंग का परिधान पहन कर पहुंचे। इस बीच कांग्रेस के संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसदन में काला कुर्ता और काली पगड़ी पहन कर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गेमहंगाई, और बेरोजगारी पर अपना विरोध जतायासंसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की तैयारी में है कांग्रेस

नई दिल्ली: महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में खास अंदाज में अपना विरोध जताया। महंगाई, वस्तुओं के दाम में वृद्धि और बेरोजगारी पर अपना विरोध जताने के लिए राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सदन में काला कुर्ता और काली पगड़ी पहन कर पहुंचे।

मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ-साथ अन्य कांग्रेसी सांसदों ने भी काला परिधान पहन कर विरोध जताया।

सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रही है कांग्रेस

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस आज देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। 'चलो राष्ट्रपति भवन' मार्च के तहत सुबह 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की तैयारी है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करने की तैयारी में भी हैं। हालांकि इस बीच दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शहर में 144 धारा लागू है। ऐसे में प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी सकती है। अगर धारा 144 का उल्लंघन हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस के अनुसार विरोध प्रदर्शन की अनुमति केवल जंतर-मंतर पर है।

राहुल गांधी ने केंद्र पर बोला हमला

कांग्रेस के संसद से राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारियों के बीच राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस किया और केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया है। देश में आज लोकतंत्र नहीं है। 

राहुल गांधी ने कहा, "आज देश में सिर्फ चार लोगों की तानाशाही है। हम महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं लेकिन हमें जेल में डाल दिया जाता है। हमें संसद में बहस नहीं करने दी जा रही।  जब हमारी सरकार थी तब केंद्रीय एजेंसियां और अन्य संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष होती थीं। इन्हीं के सहारे विपक्ष खड़ा होता है लेकिन भाजपा सरकार ने सभी एजेंसियों और संस्थाओं को अपने कब्जे में कर रखा है। मैं जितना सच बोलता जाऊंगा उतना मुझ पर आक्रमण होगा। लेकिन मैं अपना काम करूंगा महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा।"

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीकांग्रेसBJPसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र