लाइव न्यूज़ :

पुणे में लड़की की हत्या के मामले मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 13:21 IST

Open in App

पुणे, 13 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक किशोरी की सड़क पर चाकू मारकर हत्या किये जाने के एक दिन बाद, पुलिस ने मामले के संबंध में 22 वर्षीय मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय लड़की के दूर के रिश्तेदार ने ''एकतरफा प्रेम संबंध'' के चलते उसकी हत्या की। वह आठवीं कक्षा की छात्रा थी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री तथा पुणे के जिला संरक्षक मंत्री अजीत पवार ने बुधवार को इस घटना को ''बेहद निंदनीय'' और “मानवता को शर्मसार” करने वाली करार दिया।

पुलिस के अनुसार, लड़की शाम करीब 5.45 बजे बिबेवाड़ी इलाके के यश लॉन में कबड्डी अभ्यास के लिए जा रही थी, तभी चारों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए।

उन्होंने कहा कि दो आरोपी मोटरसाइकिल पर ही रहे, जबकि मुख्य आरोपी शुभम भागवत सहित अन्य दो ने कथित तौर पर उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार धारदार हथियारों से हमला किया।

बिबेवाड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील जावरे ने कहा था कि हमले से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमने मामले में शामिल 22 वर्षीय मुख्य आरोपी और तीन अन्य किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।''

जावरे ने कहा कि शुभम लड़की का दूर का रिश्तेदार है और उसके घर पर रहता था।

अधिकारी ने कहा, ''चूंकि उसे लड़की से एकतरफा प्यार हो गया था, इसलिए उसके माता-पिता ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा था।''

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को क्रूर कृत्य की निंदा की थी और पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने को कहा था।

बुधवार को पवार ने एक बयान में कहा कि यह घटना ''बेहद निंदनीय'' और ''मानवता को शर्मसार'' करने वाली है।

उन्होंने कहा कि पुणे जैसे सभ्य शहर में नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या का यह मामला ''सामाजिक पतन का गंभीर संकेत'' है।

उन्होंने कहा, ''इस असामाजिक मानसिकता को खत्म करने के बारे में गंभीरता से सोचने का समय आ गया है।''

पुणे के बारामती से विधायक पवार ने कहा कि हत्या ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है।

उन्होंने कहा, “अब से किसी भी लड़की के साथ इस तरह की घटना दोबारा न होने देना दिवंगत लड़की को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है