लाइव न्यूज़ :

दो घंटे तक बच्ची के गले में लिपटा रहा सांप, फिर काट लिया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 12, 2021 07:57 IST

बच्ची को बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सांप उसके गले में लिपटा ही रहा। रात को दो बजे करीब सांप ने उसे काट लिया और वहां से चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देवर्धा के सेलू तहसील के बोरखेड़ी (कला) की है घटना, शुक्रवार रात सांप ने काटाबच्ची को  बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सांप उसके गले में लिपटा ही रहा। जहरीले सांप के डंसने के बाद गंभीर हालत में बच्ची को सेवाग्राम के अतिदक्षता विभाग में भर्ती कराया गया है।

वर्धा: रात को घर में मां के साथ जमीन पर सो रही 6 साल की बेटी पूर्वा पद्माकर गडकरी के गले पर दो घंटे तक लिपटे रहने के बाद सांप के शरीर का कुछ हिस्सा बच्ची की पीठ के नीचे दब जाने से उसने उसे डंस लिया।

जहरीले सांप के डंसने से बच्ची की हालत गंभीर हो गई, उसे सेवाग्राम के अतिदक्षता विभाग में भर्ती कराया गया है।

यह घटना सेलू तहसील के बोरखेड़ी (कला) में शुक्रवार को रात करीब 12 बजे हुई। मां और बेटी के शरीर पर सांप के रेंगने के दौरान मां उसे देखकर डरकर तुरंत बेटी से दूर हो गई। किंतु इसी दौरान सांप बेटी के गले से लिपटकर फन फैलाकर बैठ गया।

सांप को हटाने की कोशिश नकाम

मां और परिजनों ने बच्ची को चुपचाप लेटे रहने को कहा। बच्ची को  बचाने की काफी कोशिश की गई, लेकिन सांप उसके गले में लिपटा ही रहा। रात को दो बजे करीब सांप जब बच्ची के गले से हटने लगा तो उसके शरीर का कुछ हिस्सा बच्ची की पीठ के नीचे दब गया। 

इससे सांप ने बच्ची के हाथ में डंस लिया और वहां से चला गया। बच्ची को तुरंत सेवाग्राम के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका अतिदक्षता विभाग में उपचार चल रहा है।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतNashik-Trimbakeshwar Kumbh Mela 2027: अखाड़े को 5 करोड़ और छोटे अखाड़े को 15 लाख रुपये मिलेंगे?, कुंभ मेला आयोजन के लिए 377 एकड़ भूमि आरक्षित

कारोबारज्वेलरी इंडस्ट्री काे ₹300000 कराेड़ का झटका लगेगा?, 20 उद्याेग पर असर और नौकरी खत्म होने के आसार?, पीएम की साेना न खरीदने की अपील पर बाेले ज्वेलर्स

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

क्राइम अलर्टघरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र