घरेलू विवाद और पत्नी हिमा खड़का की गला घोंटकर हत्या, 24 घंटे के भीतर पति कमलसिंह खड़का नवी मुंबई के पनवेल से अरेस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 25, 2026 10:05 IST2026-04-25T10:04:30+5:302026-04-25T10:05:21+5:30
ठाणेः ठाणे में एक व्यक्ति को घरेलू विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने इस दुखद घटना की जांच शुरू कर दी है।

file photo
ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक महिला की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नौपाड़ा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी नरेश कमलसिंह खड़का (32) को शुक्रवार तड़के घटना होने के 24 घंटे के भीतर नवी मुंबई के पनवेल से पकड़ लिया गया।
यह घटना दंपति के घर में घरेलू विवाद के बाद घटी। पुलिस ने आरोपी को अपराध के 24 घंटे के भीतर नवी मुंबई के पनवेल में गिरफ्तार कर लिया। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या के मकसद का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक विवाद के चलते पत्नी का गला घोंटने के आरोप में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
नौपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि आरोपी नरेश कमलसिंह खड़का को शुक्रवार तड़के घटी घटना के 24 घंटे के भीतर नवी मुंबई के पनवेल में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घरेलू कलह के चलते आगाखानवाड़ी स्थित अपने घर में पत्नी हिमा खड़का का गला घोंट दिया।
पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी अधिकारी ने बताया कि दंपति के पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। उन्होंने आगे बताया कि हत्या के बाद खड़का घटनास्थल से फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला। जांच जारी महाजन ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और हत्या के पीछे के सटीक मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।