लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Election Results 2024 LIVE Updates: महायुति की वापसी या MVA मारेगी बाजी? महाराष्ट्र में मतगणना जारी

By अंजली चौहान | Updated: November 23, 2024 09:37 IST

Maharashtra Election Results 2024 LIVE Updates:महायुति गठबंधन में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना, अजीत पवार की एनसी शामिल है, जबकि एमवीए में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की पार्टी शामिल है...

Open in App

Maharashtra Election Results 2024 LIVE Updates: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई। इस चुनाव में सभी की निगाहें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत महायुति और सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटे महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं। 

एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। टीवी चैनलों की रिपोर्ट के अनुसार, मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन 31 सीट पर आगे है, जबकि एमवीए 18 सीट पर आगे है। 

वहीं, निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किए गए रुझानों में महायुति की शिवसेना, एनसीपी और बीजेपी क्रमश: 3, 3 और 1 सीट पर आगे हैं।   शरद पवार के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी की एनसीपी-एससीपी 1 सीट पर आगे चल रही है।  अधिकारी ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर अधिकारियों ने सबसे पहले डाक मतपत्रों की जांच और गिनती शुरू की, जबकि ईवीएम मतों की गिनती सुबह 8.30 बजे शुरू हुई।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 20 दौर की मतगणना होगी। नांदेड़ लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतों की गिनती भी सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतों की गिनती के लिए कुल 288 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 288 मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की निगरानी करेंगे, जबकि नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में मतगणना की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है।

महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 विधानसभा सीट पर, शिवसेना ने 81 सीट पर और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने 59 निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे थे। विपक्ष के एमवीए गठबंधन में, कांग्रेस ने 101 उम्मीदवार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने 95 और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने 86 उम्मीदवार खड़े किए।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जैसी पार्टी ने भी चुनाव लड़ा, जिसमें बसपा ने 237 उम्मीदवार और एआईएमआईएम ने 17 उम्मीदवार खड़े किये। वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024Maharashtra BJPचुनाव आयोगपरिणाम दिन विधानसभा चुनावresult day assembly election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतधनबल और बाहुबल चुनाव जीतनाः सरकारों पर संगठन की सख्त नकेल जरूरी

भारतAmbala Municipal Corporation Election 2026: कुल 20 सीट, बीजेपी खाते में 16, कांग्रेस के पास 3 और निर्दलीय ने 1 पर किया कब्जा, अंबाला में विजेताओं की वार्ड-वार सूची

भारतSonipat Municipal Corporation election result 2026: सोनीपत में राजीव जैन की बादशाहत बरकरार, कौन जीता, कौन हारा? देखें सभी वार्डों के पार्षदों की फुल लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं