लाइव न्यूज़ :

अजित पवार की जगह पत्नी सुनेत्रा बन सकती हैं महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री?, बारामती विधानसभा सीट से लड़ेंगी उप चुनाव?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:59 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन 66 वर्षीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में सत्ता संघर्ष शुरू हो गया है। सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं।

बारामतीः महाराष्ट्र राजनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में सत्ता संघर्ष शुरू हो गया है। पार्टी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद के लिए दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार का नाम प्रस्तावित करने जा रही है। सुनेत्रा पवार फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जनता चाहती है कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।

अजित पवार की राकांपा राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं। सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं। अजित पवार की मृत्यु के बाद राकांपा के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि ‘वहिनी’ (यानी भाभी सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई

अजित पवार के करीबी रहे झिरवाल ने बारामती में नेता के अंतिम संस्कार के बाद एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘हम इस बारे में नेतृत्व से बात करेंगे और फैसला लेंगे।’’ राकांपा के दोनों गुटों के विलय के संबंध में पूछे गए सवाल पर झिरवाल ने कहा, ‘‘दोनों गुट पहले से ही एक हैं। सभी को यह एहसास हो गया है कि बिखरे रहने का कोई फायदा नहीं है और एकजुट होना ही होगा।’’

बुधवार को पुणे जिले के बारामती में चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से अजित पवार और चार अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। जुलाई 2023 में अजित पवार तत्कालीन एकनाथ शिंदे नीत राज्य सरकार में शामिल हुए थे, जिसके कारण उनके चाचा शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा में फूट पड़ गई थी।

सुनेत्रा पवार अजीत पवार द्वारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगी

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के एफडीए मंत्री नरहरि जिरवाल ने गुरुवार को बताया कि जनता सुनेत्रा पवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर देखना चाहती है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे और सुनील तटकरे ने आंतरिक विचार-विमर्श के तहत सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। पूरी संभावना है कि सुनेत्रा पवार अजीत पवार द्वारा खाली की गई सीट से चुनाव लड़ेंगी।

इस प्रस्ताव में सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रावधान शामिल है। एनसीपी नेताओं द्वारा देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर प्रस्ताव और आगे की रणनीति पर चर्चा किए जाने की भी संभावना है। सूत्रों ने आगे बताया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल इस चरण में एनसीपी का नेतृत्व कर सकते हैं। एनसीपी (एसपी) के साथ संभावित विलय पर चर्चा बाद में की जाएगी।

आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में शोकाकुल लोगों ने बृहस्पतिवार को अपने प्रिय नेता उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम विदाई दी। पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम विदाई के लिए आए लोगों से खचाखच भरे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पवार के बेटों पार्थ और जय ने चिता को मुखाग्नि दी।

सुनेत्रा अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं, उनकी आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और हर ओर ‘‘अजित दादा अमर रहे’’ के नारे गूंज रहे थे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, मुरलीधर मोहोल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार (जो अजित पवार के चाचा हैं) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन 66 वर्षीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि भाजपा उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप वापस ले

शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि वह उनके खिलाफ लगाए गए "भ्रष्टाचार के आरोपों" को वापस ले। राज्यसभा सदस्य ने ‘एक्स’ पर कहा कि भाजपा ने पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए अखबारों में पूरे पृष्ठ के विज्ञापन प्रकाशित कराए हैं।

राउत ने पूछा, "लेकिन इन विज्ञापनों का क्या होगा?" राउत ने कहा कि अजित पवार को भाजपा की ओर से सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोप वापस लें। भाजपा ने बृहस्पतिवार को प्रमुख समाचार पत्रों के पहले पृष्ठ पर विज्ञापन प्रकाशित कराकर पवार को श्रद्धांजलि दी,

जिनकी एक दिन पहले एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हालांकि, अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार का हिस्सा है, लेकिन भाजपा ने पहले उन पर सिंचाई विभाग में घोटाले का आरोप लगाया था।

टॅग्स :सुनेत्रा पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं