लाइव न्यूज़ :

'इतना जोर का थप्पड़ मारेंगे कि...', उद्धव ठाकरे ने शिवसेना भवन गिराने की धमकी देने वाले भाजपा विधायक को दिया जवाब

By अभिषेक पारीक | Updated: August 1, 2021 20:11 IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे ने कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि हम इतना जोर का थप्पड़ मारेंगे कि दूसरा अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा।ठाकरे ने अपनी तीन-तीन पार्टियों वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को 'ट्रिपल सीट' सरकार बताया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा विधायक प्रसाद लाड की कथित टिप्पणी के मद्देनजर यह बयान दिया है जिसमें लाड ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के मुख्यालय शिवसेना भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। हालांकि, बाद में उन्होंने टिप्पणी को वापस ले लिया और खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात को संदर्भ से बाहर प्रस्तुत किया था। 

बीडीडी चॉल पुनर्विकास परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकरे ने अपनी तीन पार्टियों वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को 'ट्रिपल सीट' सरकार बताया। सरकार में शिवसेना के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं।

हिंदी फिल्म 'दबंग' के एक संवाद 'थप्पड़ से डर नहीं लगता' को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा।' 

उन्होंने चॉल पुनर्विकास परियोजना के लाभार्थियों से परियोजना पूरी होने के बाद लालच में नहीं पड़ने को कहा। ठाकरे ने कहा, 'पुनर्विकास के निर्माणों में मराठी संस्कृति को किसी भी कीमत पर संरक्षित किया जाना चाहिए क्योंकि चॉलों की एक ऐतिहासिक विरासत है, जहां क्रांतिकारियों ने अपना जीवन दिया है और ये संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के साक्षी भी हैं।'

कार्यक्रम में मौजूद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बीडीडी चॉल की विरासत की रक्षा की जानी चाहिए और मराठी भाषी लोगों को पुनर्विकसित घरों में ही रहना चाहिए।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेनामहाराष्ट्रशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी