लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Chunav 2024: बसपा ने 3.92 करोड़ और सपा ने 1.25 करोड़ रुपये किए खर्च?, मायावती की विमान-हेलीकॉप्टर यात्रा पर 1.23 करोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2025 12:52 IST

maharashtra chunav 2024: बसपा ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती की हवाई यात्रापर 55.75 लाख रुपये का व्यय किया।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा ने अपने विभिन्न बैंक खातों में 570 करोड़ रुपये की जमा राशि दिखाई है। झारखंड में बसपा ने प्रचार पर 1.58 करोड़ रुपये सहित कुल 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए।कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में केवल आंशिक व्यय रिपोर्ट दी है।

maharashtra chunav 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हाल ही में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान 3.92 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार पर खर्च 2.17 करोड़ रुपये शामिल हैं। निर्वाचन आयोग को सौंपी गई व्यय रिपोर्ट के मुताबिक, बसपा ने महाराष्ट्र में अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित कराने पर 1.75 करोड़ रुपये खर्च किए। रिपोर्ट के अनुसार, बसपा ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती की हवाई यात्रापर 55.75 लाख रुपये का व्यय किया।

रिपोर्ट में बसपा ने अपने विभिन्न बैंक खातों में 570 करोड़ रुपये की जमा राशि दिखाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड विधानसभा चुनावों में बसपा ने प्रचार पर 1.58 करोड़ रुपये सहित कुल 2.52 करोड़ रुपये खर्च किए। पार्टी ने झारखंड में अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित कराने पर 93.71 लाख रुपये खर्च किए, जबकि राज्य में प्रचार के लिए मायावती की विमान एवं हेलीकॉप्टर यात्रा पर 1.23 करोड़ रुपये का व्यय हुआ। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के संबंध में केवल आंशिक व्यय रिपोर्ट दी है।

पार्टी ने महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले को प्रचार के लिए केवल 40 लाख रुपये दिए। रिपोर्ट में कांग्रेस झारखंड चुनाव पर खर्च की गई राशि के बारे में कुछ नहीं बताया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अपनी व्यय रिपोर्ट में झारखंड चुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार पर कुल 9.95 लाख रुपये खर्च किए जाने की जानकारी दी है।

वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) ने निर्वाचन आयोग को सौंपी गई व्यय रिपोर्ट में दोनों चुनावी राज्यों में अपने 27 उम्मीदवारों के प्रचार पर कुल 1.82 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया है। पार्टी ने झारखंड में 57 लाख रुपये और महाराष्ट्र में 1.25 करोड़ रुपये खर्च करने की जानकारी दी है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024बीएसपीमायावतीसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!