लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: सीएम शिंदे और अजित पवार के साथ सीट बंटवारे पर फैसला फड़नवीस करेंगे, आशीष ने कहा- बैठक में भूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2024 19:09 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य की 288 सीटों में से 104 पर जीत दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभूपेंद्र यादव, विनोद तावड़े और पीयूष गोयल भी शामिल हुए।देवेंद्र फड़नवीस को इस संबंध में पूर्ण शक्तियां दी गई हैं।भाजपा की सीटों की संख्या घटकर नौ हो गई जो पांच साल पहले 23 थी।

Maharashtra Assembly Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस राज्य में साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर फैसला लेंगे। भाजपा की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को सुव्यवस्थित करना तथा अवांछित देरी से बचना है। शेलार ने कहा, “मुंबई में (प्रदेश इकाई की) कोर समिति की बैठक में सीट-बंटवारे और विधानसभा क्षेत्रों के चयन से संबंधित सभी फैसले लेने की शक्तियां फड़नवीस को सौंपने का निर्णय किया गया।” बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री एवं मुंबई उत्तर से सांसद पीयूष गोयल भी शामिल हुए। महाराष्ट्र में 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने राज्य की 288 सीटों में से 104 पर जीत दर्ज की थी।

शेलार ने पुष्टि की कि “सहयोगियों के साथ विधानसभा चुनावों की रणनीति और सीट-बंटवारा समझौते के अलावा जीत के फॉर्मूले’’ को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा, “फड़नवीस को इस संबंध में पूर्ण शक्तियां दी गई हैं।” हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र में भाजपा नीत महायुति गठबंधन को राज्य की 48 संसदीय सीटों में से महज 17 पर जीत हासिल हुई थी।

इन चुनावों में भाजपा की सीटों की संख्या घटकर नौ हो गई जो पांच साल पहले 23 थी। महायुति गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) गुट भी शामिल हैं। वहीं, महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ने लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की 30 सीटों पर कब्जा किया था।

एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) शामिल हैं। शेलार ने कहा, “हमने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के साथ चर्चा करने, रणनीति बनाने और निर्णय लेने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करके समय बचाने का फैसला किया है।

एक बार यह काम हो जाए, तो हम विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सूची उचित समय पर जारी की जाएगी।” लोकसभा चुनावों में भाजपा की सीटों का आंकड़ा घटकर नौ हो जाने के बाद फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी पर ध्यान केंद्रित करने की पेशकश की थी। हालांकि, भाजपा की एक बैठक में पार्टी विधायकों ने उनपर भरोसा जताते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद फडणवीस ने कहा था कि वह उपमुख्यमंत्री पद पर बरकरार रहेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019देवेंद्र फड़नवीसपीयूष गोयलBhupendra Yadavमुंबईएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला