लाइव न्यूज़ :

Maha Kumbh 2025 Breaks Record: 14 फरवरी तक 50 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके डुबकी?, टूटे सभी रिकॉर्ड, देखें वीडियो, योगी सरकार ने किया एक्स पर पोस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2025 18:24 IST

Maha Kumbh 2025 Breaks Record: महाकुम्भ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इसने सदियों से विश्वभर के लोगों को आकर्षित किया है। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति, आस्था और परम्परा की इस अद्वितीय त्रिवेणी में एकत्र होते हैं...

Open in App
ठळक मुद्देMaha Kumbh 2025 Breaks Record: भव्य आध्यात्मिक आयोजन दुनिया भर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर रहा है।Maha Kumbh 2025 Breaks Record: दुनिया भर से लोग स्वतः आकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं।Maha Kumbh 2025 Breaks Record: समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा।

Maha Kumbh 2025 Breaks Record: महाकुंभ 2025 ने इतिहास में सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 14 फरवरी तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। यूपी सरकार ने करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया था, लेकिन महाकुंभ के समापन से 13 दिन से अधिक दूर से पहले 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। 13 जनवरी को शुरू हुआ भव्य आध्यात्मिक आयोजन दुनिया भर से तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर रहा है। समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन होगा। एक महीने की अवधि में 'महाकुम्भ-2025 प्रयागराज' में 50 करोड़ श्रद्धालु देश-दुनिया से आकर मां गंगा, मां यमुना, मां सरस्वती की पावन त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संदेश लेकर गए हैं।

महाकुंभ में सबसे ज्यादा युवा पीढ़ी स्नान करने आ रही है, जो सनातन की गहरी जड़ों और उज्ज्वल भविष्य का द्योतक है। गंगा और संगम में डुबकी लगाकर रिकॉर्ड बना रहे हैं। युग-युगांतर से पीढ़ियों को ऐसे क्षण का इंतजार रहता है, यह अनोखा समय है, जब दुनिया भर से लोग स्वतः आकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ 2025 में 14 फरवरी तक 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व उपस्थिति के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कुंभ राजेश द्विवेदी ने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं का आवागमन सुचारू रूप से हो रहा है और हम भीड़ वाली सभी जगहों पर सतर्कता बरत रहे हैं। हमने इस बार सभी व्यवस्थाएं और मजबूत की हैं।’’ उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन चतुर्भुज’ भी शुरू किया है जिसके तहत 2,750 हाईटेक कैमरों, ड्रोन और एंटी ड्रोन से मेले की निगरानी कर रहे ‘इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर’ द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने 11 फरवरी की शाम पांच बजे से पूरे प्रयागराज शहर को भी ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया है।

अधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के परिवहन विभाग ने अतिरिक्त 1200 शटल बसें मेले के लिए लगाई हैं जो हर 10 मिनट में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध रहेंगी। महाकुंभ मेला 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ संपन्न होगा। 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे।

टॅग्स :महाकुंभ 2025उत्तर प्रदेशप्रयागराजयोगी आदित्यनाथलखनऊकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन को मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता से लिया, सरकार बढ़ाएगी 4 लाख आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय

भारतनोएडा हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने की न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, मजदूरों के लिए बड़ी राहत

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?