लाइव न्यूज़ :

नाचते हुए कचरा उठाकर लोगों स्वच्छता के लिए प्रेरित कर रहा ये सफाईकर्मी, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 16, 2018 18:43 IST

सज्जाद खान नाम के इस स्वच्छता सिपाही को कचरा उठाते वक्त नाचते हुए देखने के लिए लोगों का हुजुम लग जाता है।

Open in App

इन्दौर,16 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता अभियान मध्य प्रदेश में खूब लोकप्रिय हो रहा है। मोदी से प्रभावित हो कर लोग कचरे से मुक्ति का उत्सव मनाने लगे है। ऐसा ही एक नज़ारा खरगोन के कसरावद में दिखा रहा है। यहां का एक सफाई कर्मी स्वच्छता गीत पर नाचते हुए कचरा उठाता है। सज्जाद खान नाम के इस स्वच्छता सिपाही को कचरा उठाते वक्त नाचते हुए देखने के लिए लोगों का हुजुम लग जाता है।

इंदौर से लोकमत न्यूज के संवाददाता मुकेश मिश्रा ने इस खबर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि, सज्जाद खान की ड्यूटी कचरा कलेक्शन वाहन पर है। जब वाहन कचरा उठाने के लिए सड़क पर निकलता है तो लोग भी अपने घरों से बाहर आ जाते है। 'गाड़ी वाला आया, घर से कचरा निकाल' गाने पर डांस करते हुए सज्जाद सड़क और घरों का कचरा उठा कर गाड़ी में डालता है।इस बारे में सफाईकर्मी सज्जाद का कहना है कि, हमारे प्रधानमंत्री सफाई के लिए इतना बडा अभियान चला रहे है तो हमें भी अपने स्तर पर कुछ करना चाहिए। मैं अपने स्तर पर लोगों को सफाई के लिए प्रेरित कर रहा हूं। हो सकता है कि डांस करते हुए सज्जाद का कचरा उठाना कुछ लोगों को मजाकिया लगे लेकिन सज्जाद के मुताबिक लोग उनके इस कदम से सफाई के लिए प्रेरित हो रहे है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत अधिक खबरें

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?