लाइव न्यूज़ :

मो.शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मिले विधायक अबू आजमी, सपा से जोड़ने की कवायद

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2021 20:34 IST

ओसामा से मिलने भाजपा, जदयू और राजद के नेता पहले ही सीवान जा चुके हैं. वहीं आज सपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी भी सीवान पहुंचे.

Open in App
ठळक मुद्देओसामा के भी राजनीतिक में एंट्री की अटकलें लगाई जा रही है.बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक बातचीत की. ओसामा से मुलाकात के बाद अबू आजमी ने कहा कि मो. शहाबुद्दीन मेरे भाई समान थे.

पटनाः राजद के दिवंगत नेता व पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के निधन के दो महीने बाद महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी आज सीधे मुंबई से सीवान पहुंचे.

ऐसे में अब यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि अबू आजमी शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा सहाब को समाजवादी पार्टी से जोड़ना चाहते हैं. ओसामा के भी राजनीतिक में एंट्री की अटकलें लगाई जा रही है. यहां बता दें कि ओसामा से मिलने भाजपा, जदयू और राजद के नेता पहले ही सीवान जा चुके हैं. वहीं आज सपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आजमी भी सीवान पहुंचे.

यहां पर उन्होंने बंद कमरे में लगभग एक घंटे तक बातचीत की. ओसामा से मुलाकात के बाद अबू आजमी ने कहा कि मो. शहाबुद्दीन मेरे भाई समान थे. ओसामा से हमारा परिवारिक रिश्ता रहा है, इसे राजनीतिक से जोड़कर न देखा जाए. उन्होंने कहा कि मो. शहाबुद्दीन हमेशा राजद के साथ रहे हैं.

ओसामा के इस दुःख की घड़ी में राजद को भी इनके साथ खड़ा रहना चाहिए. आजमी ने कहा कि मेरे इस मुलाकात को राजनीतिक एंगल से न देखा जाए. हालांकि, अबू आजमी और ओसामा की हुई मुलाकात को राजनीतिक गलियारे में काफी गंभीरता से लिया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि सपा यूपी में 'एमवाय' समीकरण को मजबूत करने में जुटी है. इसी कारण सपा के नेता मुस्लिम नेताओं से नजदीकी बढ़ाने में जुटी है. यहां बता दें कि मो. शहाबुद्दीन का निधन दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया था. वे उम्रकैद की सजा काट रहे थे और तिहाड़ जेल में रखे गये थे.

टॅग्स :मुंबईसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशबिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादवजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos