लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव, तमिलनाडु, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:55 IST

Open in App

चेन्नई, 29 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है और इसके अवदाब में बदलने की संभावना है, जिससे तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और आंध्र प्रदेश के दक्षिण तटीय हिस्से में तीन दिसंबर तक बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने एक बुलेटिन में बताया कि शनिवार से दक्षिण अंडमान सागर और दक्षिणपूर्वी बंगाल खाड़ी से सटे इलाकों में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है।

बुलेटिन में बताया गया, ‘‘ इसके अगले 36 घंटे में गहरे अवदाब वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की तरफ बढ़़ने और दो दिसंबर को दक्षिणी तमिलनाडु तट के नजदीक पहुंचने की संभावना है।’’

इसके प्रभाव की वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में तीन दिसंबर तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पुर्वानूमान है।

बुलेटिन में बताया गया कि इन क्षेत्रों में दूरदराज के इलाकों में बारिश शुरू होने के बाद इसके कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने और फिर अगले चार दिनों में ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना है।

आईएमडी ने ट्वीट करके बताया, ‘‘ तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटीय इलाके और दक्षिण रायलासीमा में एक दिसंबर से तीन दिसंबर के बीच हल्की या भारी बारिश की संभावना है।’’

केरल के इडुक्की जिले में बुधवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को 30 नवंबर मध्यरात्रि से समुद्र में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है।

वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा जिलों के लिए दो दिसंबर को ऑरेंज अलर्ट और अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में इसी दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेमी से ज्यादा भारी से बेहद भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट छह सेमी से 20 सेमी की बारिश और येलो अलर्ट छह-11 सेमी की बारिश को इंगित करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारत अधिक खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: महिलाएं राजनीति में सुधार ला सकेंगी?

भारतNari Shakti Vandan Adhiniyam: समावेशी लोकतंत्र की निर्णायक दिशा में कदम

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?