लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2022: लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में असदुद्दीन ओवैसी को मिला बेस्ट पार्लियामेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 14:20 IST

ओवैसी पहली बार साल 2004 में हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वे 2009 और 2014 के आम चुनाव में भी हैदराबाद क्षेत्र से सांसद चुने गए।

Open in App
ठळक मुद्दे लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह का आज दिल्ली में किया गया आयोजन लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी लोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में बेस्ट पार्लियामेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद से लोकसभा सांसद हैं

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के चौंथे संस्करण के पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है।  इस बार अवार्ड समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप हुए हैं। इस मौके पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को बेस्ट पार्लियामेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है।

पुरस्कार के सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये जरूरी है कि हम अपनी अवाम की आजादी बचा कर रखें। 

लोकसभा सांसद ओवैसी अक्सर अपने बयानों के कारण खबरों की सुर्खियों में बने रहते हैं और वह खुलकर किसी भी राजनीतिक पार्टी की सत्ताधारी सरकार के खिलाफ बोलते हैं। चूकिं मौजूदा समय में केंद्र में बीजेपी की सरकार है इसलिए कई बार ओवैसी को सरकार की नीतियों के बारे मं आलोचना करते हुए सुना गया है। 

गौरतलब है कि इस भारतीय राजनीतिज्ञ का जन्म 13 मई 1969 को हैदराबाद में हुआ था। असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पढ़ाई हैदराबाद से पूरी की है और वह पेशे से एक बैरिस्टर हैं। इसके अलावा बात करें उनके राजनीतिक करियर की तो वह ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहालदुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

ओवैसी पहली बार साल 2004 में हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद वे 2009 और 2014 के आम चुनाव में भी हैदराबाद क्षेत्र से सांसद चुने गए। 2019 के आम चुनाव में वह अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से फिर एक बार हैदराबाद क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। 

मालूम हो कि साल 2019 में आयोजित लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड में ओवैसी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी थी। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डNew Delhiअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?