लाइव न्यूज़ :

आजम खान पर चुनाव आयोग की कार्रवाई, प्रचार करने पर इतने वक्त की लगाई पाबंदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 20:51 IST

Lok Sabha Elections 2019: चुनाव आयोग ने मंगलवार (30 अप्रैल) को आजम खान पर चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी। चुनाव आयोग ने 48 घंटों के लिए आजम खान पर चुनाव प्रचार करने की पाबंदी लगाई है। यह पाबंदी बुधवार (1 मई) सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के लिए प्रचार करने पर पाबंदी लगाई है।चुनाव आयोग ने आजम खान को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दोषी पाया है, जिसके तहत कार्रवाई की गई है।

लोकसभा चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में समाजवादी पार्टी (SP) नेता आजम खान के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने मंगलवार (30 अप्रैल) को आजम खान पर चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगा दी। चुनाव आयोग ने 48 घंटों के लिए आजम खान पर चुनाव प्रचार करने की पाबंदी लगाई है। यह पाबंदी बुधवार (1 मई) सुबह 6 बजे से प्रभावी होगी। 

चुनाव आयोग ने आजम खान प्रचार करने की यह पाबंदी चुनाव अधिकारियों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने और सांप्रदायिक भाषण देकर धुव्रीकरण करने की कोशिशों के तहत लगाई है। चुनाव आयोग ने इसस पहले भी आजम पर ऐसी पाबंदी लगा चुका है। इससे पहले बीते 16 अप्रैल को सपा नेता पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी लगाई गई थी।

आजम खान पर लगी पाबंदी के तहत वह किसी जनसभा, रैली या रोड शो में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और मीडिया में भी किसी तरह बयान नहीं दे पाएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावआज़म खानरामपुरजयाप्रदासमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो