लाइव न्यूज़ :

पाक गोलाबारी के कारण एलओसी के कई सेक्टरों में हालात बिगडे़, सेना-प्रशासन ने लोगों से कहा- घरों से बाहर न निकलें

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 10, 2020 18:53 IST

जम्मू-कश्मीरः पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। एलओसी के पास रहने वालेे ग्रामीण परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलओसी से सटे दर्जनों गांवों के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं।पाक सेना संघर्ष विराम के बावजूद तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है।

जम्मूः 814 किमी लंबी एलओसी पर कई सेक्टरों में हालात इतने बिगड़ने लगे हैं कि सेना और प्रशासन ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की ‘सलाह’ इसलिए दी है, क्योंकि पाक सेना ने अपनी गोलाबारी की रेंज को बढ़ाते हुए कई ऐसे गांवों पर भी गोले दागे हैं जो अभी तक अछूते थे।

सेनाधिकारी इसकी पुष्टि करते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों के भीतर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाक सेना को हुए जबरदस्त नुक्सान के कारण पाक सेना बिफरी हुई है और वह अब नए नए उप-सेक्टरों में भारतीय गांवों को निशाना बना रही है। मिलने वाले समाचारों के अनुसार, पिछले एक पखवाड़े से एलओसी से सटे दर्जनों गांवों के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं।

दरअसल पाक सेना संघर्ष विराम के बावजूद तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है। हालांकि जवाबी कार्रवाई में भी भारतीय सेना बोफोर्स का इस्तेमाल कर रही थी जिस कारण ही वह एलओसी के पार पाक सेना की कई चौकिओं, बंकरों तथा आतंकियों को धकेलने के लिए तैयार किए गए लांचिंग पैडों को ध्वस्त करने में कामयाब हुई थी।

एलओसी पर जारी गोलाबारी को देखते हुए मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट, बरूती, बसूनी, धराटी, मनकोट, साबरागली, बलनोई, दबराज, घानी आदि क्षेत्रों में भी स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्र के लोगों को घरों के अंदर रहने के निर्देश जारी करते हुए आवश्यकता पड़ने पर ही आवाजाही करने का आग्रह किया गया है।

एलओसी के कई इलाकों में लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि उनके लिए यह किसी युद्ध से कम इसलिए नहीं है क्योंकि पाक सेना तोपखानों का इस्तेमाल करते हुए उनका जीना मुहाल किए हुए थी। फिलहाल इन गांववासियों के लिए परेशानी यह थी कि कई दिनों से घरों से बाहर न निकल पाने के कारण अब उन्हें खाने पीने की समस्या से दो चार होना पड़ रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर