लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2026: गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में मुख्यमंत्री फडणवीस से खास बातचीत करेंगे आमिर खान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2026 22:05 IST

LMOTY 2026: ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देसमाराेह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.अशोक सराफ को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया जा रहा है.

मुंबई: महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान समारोह मंगलवार, 10 मार्च को गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष इंटरव्यू प्रसिद्ध अभिनेता आमिर खान लेंगे. यह इस वर्ष के समारोह का खास आकर्षण होगा. समाराेह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.

इसी समारोह में वरिष्ठ अभिनेता अशोक सराफ को जीवनगौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. ‘महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर’ के इतिहास में दूसरी बार यह समारोह भारत के प्रवेशद्वार के रूप में प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित हो रहा है. इस समाराेह को लेकर काफी उत्सुकता है.

समारोह में मंत्रिमंडल के कई मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्योगपति, डॉक्टर और वकील उपस्थित रहेंगे. यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित लोगों के लिए होगा. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता आमिर खान पहली बार एक ही मंच पर साथ बातचीत करते नजर आएंगे.

इस मौके पर लोकसेवा और समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, खेल, उद्योग, स्टार्टअप, आईएएस प्रॉमिसिंग, आईपीएस प्रॉमिसिंग, प्रभावशाली राजनीति और उभरते राजनीतिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चयनित विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा.

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्डदेवेंद्र फड़नवीसआमिर खानमुंबईलोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला