लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में करीब 40 दिन बाद खुली शराब की दुकानें, सरकार को पहले ही दिन करीब 100 करोड़ के राजस्व मिलने का अनुमान

By भाषा | Updated: May 4, 2020 18:06 IST

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है और इसलिए 25 मार्च से शराब की दुकानें बंद थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी जनपदों की करीब 26 हजार शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिये गए हैं। आबकारी विभाग के अनुसार अनुमान है कि पहले ही दिन सरकार को करीब 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।

लखनऊ। कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए जारी लॉकडाउन के नियमों में छूट के बाद सोमवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खुली और खुलने से पहले ही दुकानों पर लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। आबकारी विभाग को अनुमान है कि सोमवार को पहले दिन प्रदेश की 26 हजार दुकानों से करीब 100 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिलने का अनुमान है।

शराब की दुकानों के बाहर लगी लोगो की लंबी लंबी लाइनों पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुये ट्वीट किया ''भाई साहब कृप्या यह भी बताएं कि पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था तक पहुंचने के लिए क्या इसी लाइन में लगना होगा?'' यादव ने शराब की दुकान के बाहर लगी लोगो की लंबी कतारों की तस्वीर भी साझा की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 40 दिन बाद खुलने वाली दुकानों पर लोग समय से काफी पहले ही पहुंच गए थे और राजधानी लखनऊ सहित अन्य शहरों में भी शराब की दुकानों पर खुलने से पहले ही लम्बी कतारें लग गई और इस दौरान कई जगहों पर सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों की धज्जियां भी उड़ी। उनके अनुसार लोग बड़ी तादाद में शराब की बोतलें खरीद रहे हैं।

प्रदेश के प्रमुख सचिव (आबकारी) संजय भुसरेड्डी ने अपने अधिकारियों के साथ स्वंय सुबह करीब दस बजे से ही शहर के महानगर, अलीगंज, इंदिरानगर आदि इलाकों की शराब की दुकानों का निरीक्षण किया और सभी दुकानों पर सेनेटाइजर और सामाजिक मेल जोल से दूरी की व्यवस्था को सुनिश्चित किया।

भुसरेड्डी ने 'भाषा' को बताया कि ''सोमवार से प्रदेश के सभी जनपदों की करीब 26 हजार शराब की दुकाने खोलने के आदेश दे दिये गए हैं। अधिकतर जनपदों में दुकाने खुली और लॉकडाउन के नियमों का पालन, सामाजिक मेल जोल से दूरी और सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देते हुये शराब की बिक्री जारी है।

उन्होंने बताया, ''ऐसा अनुमान है कि पहले ही दिन सरकार को करीब 100 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।'' उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों को निर्देश दिये गये है कि वह शराब की दूकानों के बाहर भीड़ न लगने दें और सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करवाएं।

लॉकडाउन का तीसरा चरण आज सोमवार से लागू हो गया है। इसके तहत कुछ शर्तों के साथ रेड, ऑरेंज व ग्रीन जोन में सुबह दस बजे से शाम के सात बजे तक शराब की दुकानें खोलने का प्रावधान है। सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ अन्य शहरों में भी सुबह दस बजे से ही शराब की दुकानें खोली गयी और इसको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी गई जबकि अधिकांश जगहों पर लोग सुबह आठ बजे से ही दूकनों के बाहर कतार में खड़े हो गए।

लखनऊ में पॉलिटेक्निक चौराहे, चारबाग पान दरीबा, अलीगंज, गोमतीनगर, महानगर,अलीगंज, इंदिरानगर व ठाकुरगंज में सुबह से ही शराब की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गई। इसी तरह कानपुर में सोमवार को शराब की दुकानों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखी गई।

शहर के मॉल रोड, सिविल लाइन, हरबंश मोहाल, कलक्टरगंज, रेल बाजार, बर्रा, सरोजिनी नगर, नवाबगंज, किदवईनगर, नौबस्ता, जूही, नजीराबाद और अर्मापुर में शराब की दुकान खुलने से पहले ही लोग कतार लगा कर खड़े हो गए।

जिलाधिकारी ब्रह्मदेव तिवारी ने बताया कि ''हमें ऐसी जानकारी मिली कि बिक्री शुरू होने से पहले ही शराब की दुकानो के बाहर लंबी लंबी कतारें लगी हैं। हमने कोतवाली इलाके में एक शराब की दुकान का निरीक्षण किया तो वहां लंबी कतार देखी। इस पर हमने दुकानदार को सामाजिक मेल जोल से दूरी के नियमों का पालन करने का निर्देश दिया और ऐसा नहीं किये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी ।'' शराब की दुकानों के बाहर लंबी लंबी कतारें बलिया और प्रयागराज जिलों में भी देखी गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशलखनऊकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया