लाइव न्यूज़ :

मोदीजी जो नाटक किए हैं 5-10 रुपए घटाने का यह बोगस है, लालू यादव ने कहा- पेट्रोल-डीजल के दाम रु.50 घटाएं

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2021 13:19 IST

केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपया प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपया प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाने के बाद दिल्ली में पेट्रोल व डीजल की कीमतें क्रमश: रु.103.97प्रति लीटर और रु.86.67 प्रति लीटर हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्पाद शुल्क कटौती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर क्रमश: 7 रुपए प्रति लीटर व 2 रुपए प्रति लीटर वैट घटाया है दिल्ली में पेट्रोल व डीजल की कीमतें क्रमश: रु.103.97प्रति लीटर और रु.86.67 प्रति लीटर हो गई हैं

पटनाः दिवाली उत्सव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क क्रमश: 5रुपए और 10 रुपए घटाए हैं जिसके बाद कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आई है। वहीं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के इस फैसले को महज 'नाटक' बताया है। 

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदीजी जो नाटक किए हैं डीजल पर 5 रुपया और पेट्रोल पर 10 रुपया घटाने का, यह बोगस है। यह यह एक शरारती कदम है। उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल के दाम 50 रुपए प्रति लीटर कम होने चाहिए। लालू ने कहा इससे क्या राहत मिलेगी। कुछ दिनों के बाद फिर बढ़ा देंगे।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपया प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपया प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाने के बाद दिल्ली में पेट्रोल व डीजल की कीमतें क्रमश: रु.103.97प्रति लीटर और रु.86.67 प्रति लीटर हो गई हैं। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: रु109.98 प्रति लीटर, रु104.67 प्रति लीटर और रु101.40 प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल की कीमतें घटकर क्रमश: रु94.14 प्रति लीटर, रु89.79प्रति लीटर और रु91.43 प्रति लीटर हो गई हैं।

केंद्र द्वारा उत्पाद शुल्क घटाने के बाद किन राज्यों ने पेट्रोल व डीजल पर घटाया वैट?

केंद्र द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क कटौती के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर क्रमश: 7 रुपए प्रति लीटर व 2 रुपए प्रति लीटर वैट घटाया है। वहीं, उत्तराखंड सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपए प्रति लीटर वैट घटाया है। कर्नाटक, असम, गोवा, त्रिपुरा, गुजरात, मणिपुर व सिक्किम ने पेट्रोल व डीजल दोनों पर 7 रुपए प्रति लीटर वैट घटाया है।

 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवडीजल का भावपेट्रोल का भावमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील