लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मुंबई में 283 मामले सामने आए, पांच मौतें हुईं

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:03 IST

Open in App

मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 7,40,007 हो गई और मृतकों की संख्या 15,930 हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर में मामलों के दोगुने होने की औसत दर बढ़कर 2,057 दिन हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में, महानगर में 2,686 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन मरीज हैं। लगातार दो दिन कोविड-19 के 200 से कम मामले आने के बाद महानगर में बुधवार को दैनिक संक्रमण की संख्या के साथ-साथ मौत के मामलों में मामूली वृद्धि हुई, जबकि मंगलवार को 198 मामले आए और दो मौतें हुईं, जो 9 मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। अधिकारी ने बताया कि विशेष रूप से, यह लगातार पांचवां दिन है जब शहर में झुग्गी-झोपड़ी और चॉल में कोई निरूद्ध क्षेत्र नहीं है, जबकि सील की गई इमारतों की संख्या 24 है। पिछले 24 घंटों में की गई 38,703 जांच के साथ, मुंबई में अब तक हुई कुल जांच की संख्या बढ़कर 87,45,957 तक पहुंच गई। शहर में 297 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 7,18,955 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की औसत दर 97 प्रतिशत है। इस साल, मुंबई में चार अप्रैल, 2021 को सबसे अधिक 11,163 दैनिक मामले आए थे, जबकि सबसे अधिक 90 मौतें एक मई, 2021 को हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBMC Mumbai News Live Updates 2024-25: 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश, 10.5 प्रतिशत अधिक, वर्ष 1985 के बाद दूसरी बार हुआ जब...

भारतबीएमसी मुख्यालय में सभी राजनीतिक दलों के कार्यालय सील, शिवसेना गुटों के बीच कल हुई थी तीखी नोकझोंक

भारतमहाराष्ट्र: 'खुले मैनहोल के चलते अगर कोई घटना होती है तो बीएमसी जिम्मेदार होगी', बॉम्बे हाई कोर्ट की दो टूक

भारतमुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को लगाया गया टीका

भारतमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 4313 नए मामले, 92 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र