मुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को लगाया गया टीका

By भाषा | Published: September 5, 2021 01:16 AM2021-09-05T01:16:29+5:302021-09-05T01:16:29+5:30

1.3 lakh people were vaccinated in Mumbai on Saturday | मुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को लगाया गया टीका

मुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को लगाया गया टीका

मुंबई में शनिवार को 1.3 लाख लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया। शहर की 80 फीसदी पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक लगा दी गई है और महानगर टीकाकरण प्रतिशत के हिसाब से शीर्ष पर है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि शहर की 30 फीसदी पात्र आबादी को टीके की दूसरी खुराक भी लगा दी गई है।उन्होंने कहा, “शनिवार को मुंबई में 1.3 लाख खुराक लगाई गईं। इसी के साथ शहर की 80 फीसदी आबादी को कोविड रोधी टीके की कम से कम एक खुराक लगा दी गई है। हम देश के प्रमुख शहरों में इस अभियान के तहत शामिल आबादी के प्रतिशत के मामले में नंबर एक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1.3 lakh people were vaccinated in Mumbai on Saturday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे