लाइव न्यूज़ :

कोडानाडु लूटपाट और हत्या मामला: अदालत ने सुनवाई दो सितंबर तक स्थगित की

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:51 IST

Open in App

सनसनीखेज कोडानाडु लूटपाट और हत्या मामले में जिला सत्र अदालत ने शुक्रवार को यह जानकारी दिए जाने के बाद कि इस संबंध में एक और मामला मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित है, सुनवाई को दो सितंबर तक स्थगित कर दिया। दरअसल मामले की सुनवाई के दौरान अन्नाद्रमुक के वकीलों ने इससे जुड़े एक मामले के उच्च न्यायालय में लंबित होने को लेकर सुनवाई पर आपत्ति उठाई थी। मुख्य आरोपी सयान, जिसने कथित तौर पर घटना के संबंध में एक इकबालिया बयान दिया है, को शुक्रवार दोपहर न्यायाधीश सी संजय बाबा के सामने पेश किया गया। वकीलों ने उच्च न्यायालय में लंबित एक मामले का हवाला देते हुए आगे की कार्यवाही पर आपत्ति जतायी। दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के कोडानाडु एस्टेट के चौकीदार ओम बहादुर का गला कटा शव एक पेड़ पर लटका पाया गया और एक अन्य चौकीदार गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। 24 अप्रैल 2017 की रात अंदर अतिथि गृह के एक कमरे का ताला टूटा हुआ था और पुलिस ने चोरी और हत्या का मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को दलील सुनने के बाद संजय बाबा ने मामले की सुनवाई दो सितंबर तक स्थगित कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीविजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को झटका, मद्रास हाईकोर्ट ने रद्द किया सेंसर क्लीयरेंस

भारतलिव-इन रिलेशनशिप के आधुनिक जाल में महिलाओं को पत्नी का दर्जा दें: हाईकोर्ट

भारतउदयनिधि स्टालिन की 'सनातन को मिटाओ' वाली टिप्पणी नरसंहार का संकेत देती है: मद्रास हाईकोर्ट

कारोबारभारतीय कानून के तहत संपत्ति के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता, मद्रास उच्च न्यायालय का अहम फैसला

क्रिकेटएमएस धोनी ने किसके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र