लाइव न्यूज़ :

पुदुच्चेरी को फ़्रांस का उपनिवेश बताने के ट्वीट को लेकर किरण बेदी ने दी ये सफाई

By स्वाति सिंह | Updated: July 16, 2018 15:35 IST

रविवार को पुदुच्चेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने फ्रांस के फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने पर एक ट्वीट किया था।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जुलाई: पुदुच्चेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने रविवार को फ्रांस के फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई दी थी, जिसे लेकर उन्हें जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। इसकी सफाई पेश करते हुए किरण बेदी सोमवार को मीडिया को बताया कि आपने कल पुदुच्चेरी देखना चाहिए था, हमने यहां समुद्र तट पर बैठकर फीफा फाइनल का मैच देखा है। पुदुच्चेरी के लोगों को फ्रांसीसी विरासत होने पर बहुत गर्व है। लोग अपने खुद को फ्रेंच की टीम से रिलेट कर रहे थे।  यहां के लोगों ने विश्व कप जीत को महसूस किया है।  

ये भी पढ़ें: UP: मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एकजुट हुआ पूरा गिरोह, कभी भी शुरू हो सकता है गैंगवार

बता दें रविवार को पुदुच्चेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने फ्रांस के फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने पर एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था 'हम पुडुचेरीयों (जो पहले फ्रांस का एक हिस्सा थे) ने वर्ल्ड कप जीत लिया है। मुबारक हो दोस्तों।  फ़्रांस की क्या शानदार मिक्स्ड टीम है, खेल जोड़ता है।' इसके बाद से किरण बेदी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई हैं। ट्रोलर्स ने उन्हें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। 

ये भी पढ़ें: धर्म परिवर्तन, जाति परिवर्तन किए हुए लोगों को आरक्षण जैसी सुविधाएं नहीं मिलनी चाहिए: BJP सांसद

इसे लेकर कांग्रेस नेता अजय माकन ने भी आपत्ति जताई।  उन्होंने लिखा 'किरण बेदी का यह बयान स्वीकार नहीं किया जा सकता।  उन्होंने आगे लिखा यह एंटी-नेशनल है।  नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए। ' इसके साथ ही अजय माकन ने पीएम मोदी टैग करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी जी को उन्हें तत्काल वापस बुला लेना चाहिए। ' किरण बेदी की जगह डॉ।  हर्षवर्धन, मनोज तिवारी या विजय गोयल के नाम के बारे में सोचा जा सकता है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :किरण बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Blast: हमारा पड़ोसी हार चुका है और पिट चुका, पूर्व IPS अधिकारी किरण बेदी...

भारतब्लॉग: कैसे हों आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारी? सामने हैं के.सुब्रमण्यम से लेकर टीएन शेषन और किरण बेदी जैसे कई उदाहरण

भारतसत्येंद्र जैन के वीडियो पर बोलीं किरण बेदी- वह जेल नहीं एक तरह से हाउस अरेस्ट है, जेल प्रबंधक क्या कार्रवाई करेंगे जब...

भारतसिखों पर किए मजाक को लेकर किरण बेदी ने मांगी माफी, कहा- मैं इसके लिए क्षमा चाहती हूं

ज़रा हटकेWatch: किरन बेदी ने ट्विटर पर शेयर किया हेलिकॉप्टर पर हमला करती शार्क का वीडियो, देखें यहां

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज