लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में बदमाशों से मुठभेड़ के बाद अगवा बच्चे को छुड़ाया गया

By भाषा | Updated: August 14, 2021 15:22 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 अगस्त पुलिस ने छह दिन पहले अगवा किए गए सात वर्षीय लड़के को यहां मुठभेड़ के बाद छुड़ा लिया। उसे अलमसपुर गांव से उसके एक रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया था। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि मुठभेड़ में दोनों ओर के लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने वंश (7) को शुक्रवार शाम को गांव के बाहर स्थित ईंट भट्टे से छुड़वाया। लेकिन इससे पहले मुख्य साजिशकर्ता मोहित और उसके दो साथियों दीपक तथा सुनील कुमार के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों आरोपी और दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।

न्यू मंडी थाना प्रभारी अनिल कपरवान के मुताबिक पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि बच्चे को गांव के बाहर ईंट भट्टे में रखा गया है। इसके बाद बच्चे को बचाने के लिए एक दल को भेजा गया।

वंश को छह दिन पहले तब अगवा कर लिया गया था जब वह ट्यूशन जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता से दस लाख रूपये की फिरौती मांगी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा