लाइव न्यूज़ :

Love Jihad: केरल की 22 वर्षीय छात्रा चेन्नई हॉस्टल से लापता, पिता को बेटी के जबरन 'धर्मांतरण, शादी' का डर

By रुस्तम राणा | Updated: June 16, 2023 21:07 IST

पिता का आरोप है कि फहद नाम के शख्स ने बेटी की दोस्ती की थी। याचिका में कहा गया है कि एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए वर्गीज परिवार को पता चला कि फहाद कन्नूर के मत्तन्नूर का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देपिता का आरोप है कि फहद नाम के शख्स ने उससे दोस्ती की थीपरिवार को पता चला कि फहाद कन्नूर के मत्तन्नूर का रहने वाला है8 जून की शाम 7:45 बजे के बाद से लड़की लापता है, फोन भी स्विच ऑफ है

कन्नूर:केरल के कन्नूर की एक 22` वर्षीय महिला के पिता ने केरल हाईकोर्ट में एक बंदी प्रत्यक्षीकरण दायर की है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उनकी बेटी का जबरन धर्मांतरण और विवाह कर दिया जाएगा। याचिका में कहा गया है कि चेन्नई के एसआरएम कॉलेज में ऑडियो और स्पीच लैंग्वेज की छात्रा बेनिता ग्रेस वर्गीस पिछले आठ जून से लापता है।

पिता का आरोप है कि फहद नाम के शख्स ने उससे दोस्ती की थी। याचिका में कहा गया है कि एक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए वर्गीज परिवार को पता चला कि फहाद कन्नूर के मत्तन्नूर का रहने वाला है। हालांकि पिता 54 वर्षीय वर्गीज अब्राहम को उस व्यक्ति का पूरा पता मालूम नहीं है। 

उन्होंने दावा किया था कि उनकी बेटी उन्हें दिन में दो-तीन बार फोन करती थी। लेकिन 8 जून की शाम 7:45 बजे के बाद से उसकी यहां से सुनवाई नहीं हुई और उसका फोन भी स्विच ऑफ है। अपनी बेटी के संपर्क में नहीं आने के कारण, अब्राहम ने तुरंत छात्रावास के अधिकारियों से संपर्क किया, जिन्होंने उसे सूचित किया कि वह 8 जून को यह कहते हुए छात्रावास छोड़ चुकी है कि वह "अपने चचेरे भाई के घर जा रही है"।

याचिका में उल्लेख किया गया है कि 9 जून को रात 9:37 बजे, पिता को बनिता से एक वॉयस नोट मिला जिसमें कहा गया था कि वह "एक अज्ञात व्यक्ति के साथ जा रही थी"। जिस नंबर से वॉयस नोट भेजा गया था वह एक 'फहद' का था। याचिकाकर्ता को शक है कि वह आदमी बनिता को उसकी मर्जी के बिना मट्टनूर ले गया। 

इसके अलावा पिता को शक है कि बनिता को उसके समुदाय से जबरदस्ती धर्मांतरित किया जाएगा और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे शादी की जाएगी। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता कुवैत में एनआरआई है। उनकी बेटी भी कुवैत में थी लेकिन उच्च शिक्षा के लिए चेन्नई चली गई।

टॅग्स :लव जिहादकेरलKerala High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल