लाइव न्यूज़ :

केरल: पड़ोसी के घर में दफन किया हुआ मिला लापता महिला का शव

By भाषा | Updated: September 3, 2021 18:26 IST

Open in App

पिछले तीन सप्ताह से लापता 45 वर्षीय एक महिला का शव उसके पड़ोसी के घर दफन किया हुआ पाया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सिंधु नामक महिला के शव को सड़ी-गली अवस्था में उसके पड़ोसी के घर से पुलिस ने खोद कर निकाला। पड़ोसी फरार है। पुलिस ने बताया कि पति से अलग होने के बाद, तीन बच्चों की मां सिंधु पड़ोसी के घर पर रह रही थी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी अभी फरार है। मृतका की मां की शिकायत के आधार पर तलाशी ली गई थी। पड़ोसी के अजीब व्यवहार के कारण उस पर शक हुआ और पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “उसके लापता होने के बाद हमने घर की तलाशी ली। तब हमें कुछ नहीं मिला। लेकिन वैज्ञानिक छानबीन के बाद शव का पता चला और उसे निकाला जा सका।” उन्होंने कहा कि पड़ोसी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच राज्य महिला आयोग ने इस संबंध में स्वतः एक मामला दर्ज किया है और जिला पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट तलब की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज