लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: दलित युवक के साथ प्रेम संबंध पर पिता ने 17 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या की, आत्मसमर्पण किया

By विशाल कुमार | Updated: June 8, 2022 15:29 IST

यह मामला कर्नाटक के मैसूरु का है। मृतक कॉलेज छात्रा शालिनी कर्नाटक में तथाकथित ऊंची जाति वोक्कालिगा समुदाय की थी। वह पड़ोस के गांव मेलाहल्ली के दलित समुदाय के युवक के साथ पिछले तीन साल प्रेम संबंध में थी।

Open in App
ठळक मुद्देयह मामला मैसूरु के पेरियापटना तालुक स्थित कागगुंडी गांव का है। वोक्कालिगा समुदाय की युवती दलित समुदाय के युवक के साथ पिछले तीन साल प्रेम संबंध में थी।मंगलवार को आरोपी पिता सुरेश ने थाने आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बेंगलुरु:कर्नाटक में ऑनर किलिंग के एक मामले में एक व्यक्ति को अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला मैसूरु के पेरियापटना तालुक स्थित कागगुंडी गांव का है। 

मृतक कॉलेज छात्रा शालिनी कर्नाटक में तथाकथित ऊंची जाति वोक्कालिगा समुदाय की थी। वह पड़ोस के गांव मेलाहल्ली के दलित समुदाय के युवक के साथ पिछले तीन साल प्रेम संबंध में थी।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को आरोपी पिता सुरेश ने थाने आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। लड़की के माता-पिता को मैसूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैसूरु के एसपी चेतन ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

प्रेम संबंध के बारे में होने के बाद लड़की के नाबालिग होने पर माता-पिता ने लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने थाने में अपने माता-पिता के खिलाफ बयान दिया था। जब उसने पुलिस को बताया कि वह लड़के से प्यार करती है और उसने अपने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने उसे ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया।

कुछ समय पहले बेटी ने अपने माता-पिता को फोन कर घर ले जाने को कहा। घर आने के बाद, उसने फिर से अपने माता-पिता से कहा कि वह अब भी लड़के से प्यार करती है और उससे ही शादी करेगी।

पुलिस ने कहा कि पिता ने गुस्से में आकर सोमवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में, उन्होंने अपनी बेटी के शव को दलित लड़के के गांव के एक खेत में फेंक दिया। मामले में आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :कर्नाटकक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र