लाइव न्यूज़ :

कल्याण-डोम्बिवली नगर निगमः राज ठाकरे-एकनाथ शिंदे में गठजोड़?, उपमुख्यमंत्री बोले-विकास के लिए किया और भाजपा गठबंधन का हिस्सा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 21:54 IST

Kalyan-Dombivali Municipal Corporation:लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वे हमारे साथ थे। उन्होंने केवल विकास के लिए हमारा समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसत्ता में होने के बावजूद भाजपा-शिवसेना अलग नहीं रहेंगी।कुछ नगर निगमों को छोड़कर सभी में महायुति के महापौर होंगे। मनसे ने विकास के लिए शिवसेना का समर्थन किया।

मुंबईः उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कल्याण-डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) में शिवसेना का समर्थन केवल विकास के लिए किया और भाजपा भी इस गठबंधन का हिस्सा होगी। शिंदे ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता में होने के बावजूद भाजपा-शिवसेना अलग नहीं रहेंगी।

उन्होंने कहा कि कुछ नगर निगमों को छोड़कर सभी में महायुति के महापौर होंगे। शिंदे ने कहा, ‘‘मनसे ने विकास के लिए शिवसेना का समर्थन किया। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान वे हमारे साथ थे। उन्होंने केवल विकास के लिए हमारा समर्थन किया है।’’ उन्होंने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने हमेशा अपने निजी लाभ से ऊपर व्यापक हित को प्राथमिकता दी है।

शिंदे ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनावों में और विधानसभा में विकास के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया था। शिंदे ने कहा कि वे पार्टी कार्यकर्ताओं की राय को महत्व देते हैं। शिंदे ने कहा, ‘‘हम मनसे का सम्मान करेंगे और उनके वार्डों के विकास के एजेंडे को साकार करेंगे।’’

टॅग्स :Kalyan Dombivali Municipal Corporationउद्धव ठाकरेराज ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसDevendra FadnavisBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी