लाइव न्यूज़ :

Julana seat Haryana Assembly Election Result 2024: 2128 वोट से पीछे विनेश फोगाट, जुलाना सीट से योगेश कुमार आगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 8, 2024 10:21 IST

Haryana Assembly Election Result 2024: कुरुक्षेत्र जिले में लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे हैं, जबकि रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJulana seat Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा 5,082 मतों से आगे हैं।Julana seat Haryana Assembly Election Result 2024: आदित्य सुरजेवाला कैथल सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे हैं।Julana seat Haryana Assembly Election Result 2024: मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है।

Julana seat Haryana Assembly Election Result 2024:हरियाणा के जींद जिले की जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में पीछे हैं।फोगाट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार योगेश कुमार से 2128 मतों से पीछे हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा सीट पर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह से आगे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। शुरुआती रुझानों के अनुसार, सैनी 732 वोट से आगे हैं। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई।

हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी सीट पर पांच अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ था। चुनावी मुकाबले में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री सैनी (लाडवा), कांग्रेस नेता हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय चौटाला (ऐलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओ पी धनखड़ (बादली), ‘आप’ के अनुराग ढांडा (कलायत) और कांग्रेस की विनेश फोगाट (जुलाना) हैं।

टॅग्स :हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024जींदविनेश फोगाटBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी कल सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लेंगे शपथ

भारतBihar New CM: सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?