लाइव न्यूज़ :

शाम छह बजे तक बंद हो जाएंगे JNU स्कूल के गेट, आइसा का आरोप- आवाजाही की स्वतंत्रता पर पाबंदी

By भाषा | Updated: October 23, 2019 13:24 IST

आइसा ने दावा किया कि जेएनयू प्रशासन ने मंगलवार सुबह स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईएस) के छात्रों को नोटिस भेजकर गेट बंद होने के समय के बारे में जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन ने कहा कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाहरी लोगों के इमारत में प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।नोटिस के अनुसार, एसआईएस-1 का मुख्य द्वार शाम छह बजे बंद कर दिया जाएगा।

वाम दलों से संबद्ध अखिल भारतीय छात्र संगठन (आइसा) ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन पर स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज का गेट शाम छह बजे तक बंद करने का फैसला लेकर छात्रों की “आवाजाही की स्वतंत्रता” को सीमित करने का आरोप लगाया।

हालांकि, प्रशासन ने कहा कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बाहरी लोगों के इमारत में प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। आइसा ने दावा किया कि जेएनयू प्रशासन ने मंगलवार सुबह स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईएस) के छात्रों को नोटिस भेजकर गेट बंद होने के समय के बारे में जानकारी दी।

नोटिस के अनुसार, एसआईएस-1 का मुख्य द्वार शाम छह बजे बंद कर दिया जाएगा। छात्र संगठन ने कहा कि एसआईएस-1 और एसआईएस-2 की इमारतों को जोड़ने वाला गेट केवल शाम छह बजे से रात नौ बजे तक खोला जाएगा, ताकि छात्र पहचान पत्रों की जांच के बाद अध्ययन कक्ष में प्रवेश ले सकें।

इसी तरह कई छात्रों द्वारा पढ़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कॉमन रूम को शाम 5:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। आइसा ने कुलपति पर आरोप लगाया, “वह हमें पढ़ने के लिए उचित ढांचा उपलब्ध कराने में असफल रहे हैं। और छात्र समुदाय पढ़ाई के लिए अब भी जिन स्थानों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन तक भी पहुंच को अब मुश्किल बनाया जा रहा है।

एसआईएस के डीन, प्रोफेसर अश्विनी कुमार महापात्रा ने कहा कि इमारत में चार प्रवेश द्वार होने से सभी छात्रों के प्रवेश पर निगरानी रखना मुश्किल है। उन्होंने बताया, “पिछले रविवार को एक बाहरी आदमी और एक महिला इमारत में दाखिल हो गये थे।” उन्होंने कहा, “अगर छात्र आकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो उनके पहचान पत्र की जांच की जाएगी। यह कदम छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने तथा बाहरी लोगों के प्रवेश को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।” 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र